Explore

Search
Close this search box.

Search

February 12, 2026 12:59 PM

बाबैन रसोई के माध्यम लोगों को भोजन खिलाकर संदीप गर्ग कर रहे है पुण्य का कार्य : दीपक देवगन

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

बाबैन रसोई में शुक्रवार को रोटरी क्लब के सदस्यों ने किया लोगों को भोजन वितरीत

बाबैन, शर्मा । बाबैन की मुल्तानी धर्मशाला में समाजसेवी संदीप गर्ग द्वारा शुरू की गई बाबैन रसोई शुक्रवार को रोटरी क्लब के सदस्यों ने लोगों को भोजन वितरीत किया। रोटरी क्लब के प्रधान डा. दीपक देवगन ने कहा कि यह जो जरूरतमंद लोगों को समाजसेवी संदीप गर्ग द्वारा बाबैन रसोई के माध्यम से खाना खिलाने का कार्य किया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय कार्र्य है। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।

उन्होंने कहा कि आज के समय पांच रूपए में कहीं पर भी कोई रोटी आदि नहीं मिलती। परंतु यहां बाबैन रसोई में केवल पांच रूपए में भरपेट रोटी लोगों को वितरीत करने का प्रतिदिन काम चल रहा है। जो कि निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे से दो बजे तक लोगों को भोजन वितरीत किया जा रहा है और लोग इस कार्य की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बाबैन रसोई में लगभग 700 लोगों को भोजन करवाया गया।

बाबैन रसोई में लोगों को भोजन वितरीत करते हुए रोटरी क्लब के सदस्य।

उन्होंने कहा कि लाडवा हलके में समाजसेवी पिदले काफी समय से समाजसेवा कर रहे है जो काबिले तारिफ और उन्होंने घोषणा की है कुछ दिनों में बाबैन क्षेत्र में मैडिकल वैन शुरू की जाएगी जो मात्र 50 रूपए में पूरे शरीर के टैस्ट करेगी जो बाबैन क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत बड़ी बात होगी। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के कार्यो में रोटरी क्ल्ब बाबैन संदीप गर्ग के लिए कंधे से कंधा मिलकार खड़ी है।

इस मौके पर रोटरक्ट क्लब बाबैन की प्रधान दीया देवगन, बलबीर रामपुरा, रोहित रामपुरा, सुभाष, ज्वाईट सक्रेटरी अशोक सिघल, रोमी शर्मा, रविन्द्र कुमार, दीवान चंद, आदि मौजूद थे।

Jarnail
Author: Jarnail

Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर