बाबैन, शर्मा । मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव व पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नैब सिंह ईशरहेड़ी के पिता पालाराम के निधन पर शोक प्रकट करने गांव ईशरहेड़ी पहुंचे। पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि नैब सिंह इस समय उनके परिवार पर जो दु:ख की घड़ी आई है, परमात्मा उनको इसे सहन करने की शक्ति प्रदान करे और उनके पिता स्वर्गीय पालाराम को अपने चरणों में स्थान दे। पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नैब सिंह ईशरहेड़ी के निवास स्थान गांव ईशरहेड़ी में उनके पिता की हुई आकस्मिक मृत्यु पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे।
पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने स्वर्गीय पालाराम व नैब सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दु:ख सांझा किया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि स्वर्गीय पालाराम की आकस्मिक मृत्यु से बहुत बडा सदमा पहुंचा है, लेकिन परमात्मा के आगे किसी की नहीं चलती, परमपिता परमात्मा दिंव्यगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए इस दु:ख की घड़ी का सामना करने के लिए परिवार के सदस्यों को हिम्मत दी। इस मौके पर सरस्वती हैरटिज विकास बोर्ड के सदस्य सतबीर मंगौली, रायस सिंह घिसरपड़ी, जगतार सिंह ईशरहेड़ी, बिन्द्र, साहब सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया।

Author: Jarnail
Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com