विश्व मे भारत को दिलवाया मजबूत राष्ट्र का दर्जा
कुरुक्षेत्र । देश की आजादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू ने ही देश को एकता के सूत्र मे बांधा था। यह शब्द प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मी कान्त शर्मा एडवोकेट ने आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू कि पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहे।
कांग्रेस नेता ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तब देश मे एक सुई तक नही बनती थी। यह नेहरू की राष्ट्र के प्रति प्रतिब्धता और समर्पण ही था की उन्होंने आजादी के कुछ समय बाद ही देश मे आई.आई.टी, बड़े बड़े कारखाने, मेडिकल संस्थान, भाखड़ा डेम, इसरो, शिक्षण संस्थान(स्कूल, कालेज) का निर्माण करवाया। देश सुई से लेकर जहाज तक बनने लगे, डॉक्टर और इंजिनयर बनने लगे। उन्होंने समस्त जातियों और धर्मों को एकता के सूत्र पिरोकर दुनिया मे एक मजबूत भारत को खड़ा किया। छोटी छोटी रियासतों मे बंट चुके भारत से रियासतों और राजशाही को खत्म कर भारत को एक राष्ट्र बनाया। यह नेहरू का ही जिगरा था की पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बावजूद उन्होंने विपक्षी दलों के पांच सदस्यों को अपने मन्त्रीमंडल मे जगह दी, जिनमे भाजपा के पूर्वज श्यामाप्रासाद मुखर्जी भी शामिल थे।

उन्होंने मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों की राजनीती ना करते हुए सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र निर्माण की राजनीति की, क्योंकि नेहरू देश को सबकुछ मानते थे। उनका मानना था के देश है तो सभी जाति और धर्म सुरक्षित हैं। उन्होंने वर्तमान सरकार पर आरोप लगते हुए कहा की भाजपा सरकार नेहरू जी पर अनर्गल टिप्पणियां कर के फिर से देश को जाति धर्म मे बांटकर पूंजीपतियों के हाथों मे सौंपना चाहती है। वर्तमान सरकार नेहरू जी के बारे बेहूदा बातें कर, उनका नही बल्कि देश का अपमान कर रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम हिंगाखेड़ी शाहबाद, कर्मचारी नेता, मदन लाल सारसा, छात्र नेता संजीव कुमार, सुरेंदर कुमार, रमेश चंद्र, अंशुल कुमार, दिनेश चंद्र मौजूद रहे।
 
				Author: Jarnail
Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com
 
								 
								 
															 
															