Explore

Search
Close this search box.

Search

March 13, 2026 11:52 AM

देश में कंप्यूटर युग की शुरूआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने की : जयपाल पांचाल

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

बाबैन, 20 अगस्त (शर्मा) : बाबैन में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता जयपाल पांचाल की अगुवाई में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। प्रदेश प्रवक्ता जयपाल पांचाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत देश को पूर्णत सर्मद्ध देखने की कल्पना की थी और हमें अपने जीवन को अच्छे कार्यों में लगाते हुए देश की उन्नती में अहम भूमिका निभानी चाहिए।

मेवा सिंह ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे व देश में कंप्यूटर युग की शुरूआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने की थी। उस समय भाजपा पार्टी ने देश में कंप्यूटर क्रांति लाने पर पूर्व प्रधानंमत्री राजीव गांधी की कड़ी आलोचना की थी लेकिन आज कंप्यूटर युग ने देश में नई क्रांति ला दी है जिसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जाता है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष के युवा को वोट देने का अधिकार दिलवाया।

इस मौके पर लाभ सिंह, संजीव भूखडी, हरिकेश सैनी, राम पाल सैनी, प्रवीन सिंगला, नीलम शर्मा, मास्टर हरि सिंह व अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

Jarnail
Author: Jarnail

Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर