कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जोगिंदर वाल्मीक के 32 साल पहले अपने खून से लिखा था दस पेज का पत्र
जोगिंदर ने राजीव गांधी के मूल्यों को सथापित करने के लिए देश में पदयात्रा करने का अभिंनदन किया
कहा : राष्ट्र की एकता और संविधान की रक्षा के लिए निकले राहुल गांधी का करनाल करेगा यादगार स्वागत
करनाल, 3 जनवरी (शैलेंद्र जैन) । पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देश की एकता और अखंडता की खातिर दी गई शहादत ने आज से 32 साल पहले वाल्मीकि समुदाय के एक शिक्षित युवक के जीवन की दशा बदल दी। और उसने ठान लिया कि वह जीवन पर्यंत शहादत का इतिहास रचने वाली पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सेवा करूंगा। इस संकल्प को वह आज तक निभा रहे हैं। वह हैं हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशप्रवक्ता जोगिंदर वाल्मीकि। श्री वाल्मीकि के पिता जोगीराम भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गंाधी की शहादत से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने अपने बेटे की जिंदगी की डोर कांग्रेस को सौंप दी।
जोगिंदर वाल्मीकि ने दो बार गिरफ्तारी भी दी हैं। कोर्ट परिसर में वकीलों के चैंबर में जोगिंदर वाल्मीकि बेसमैंट में टाइपिस्ट का काम करते हैं। आज भी पुरानी कुर्सी और टेबल पर रखी पुरानी टाइप की मशीन से अपना घरबार चला रहे है। बांसो गेट क्षेत्र में अति साधारण से मकान में रहने वाले जोगिंदर वाल्मीक का कद उनके रजनीतिक अनुभव से महसूस होता है। हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता हरियाणा में कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के विश्वसनीय सहयोगी के रूप में भी काम कर रहे है।
उन्होंने बताया कि 21 मई 1991 में जब श्री पैरदम्बूर में चुनाव सभा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आतंकी महिला मानव वम का शिकार हुए थे। तो इस खबर से उनका परिवार काफी गमगीन था। उनके पिता की आंखों में आंसू थे। उस समय उन्होंने ठानी कि वह अलग ही करियर चुनेंगे। उन्होंने 25 मई को तत्कालीन राष्ट्रपति को दस पृष्ठ का पत्र अपने खून से लिखा । उन्होंने इसमें पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और उनके पुत्र राजीव गांधी की शहादत का उल्लेख करते हैं। सरकार से देश में अमन चैन का माहौल बनाने की अपील की थी।
इस पत्र का उल्लेख राष्ट्रपति आर बैंकेटरमन ने 8 जून को अपने राष्ट्र के नाम प्रसारण में किया। उसके बाद जोगिंदर जी कांग्रेस के साथ जुड़ गए। उन्होंने कांग्रेस के मूल सिद्धंतों पर चलते हुए कांग्रेस के साथ समाज की सेवा की। आज भी वह धरातल पर रह कर सेवा कर रहे हैं। राजीव जी ने जिन मूल्यों के लिए शहादत थी। उन्ही मूल्यों की रक्षा के लिए उनका पुत्र राहुल गांधी देश की खातिर कटीले अग्रिपथ पर निकल पड़ा है। उन्होंने कहा कि तीन हजार किलो मीटर की यात्रा कर वह कश्मीर की तरफ बढ़ रहा हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी परिवारिक विरासत को आगे बए़ाते हुए राष्ट्र की एकता के लिए बलिदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, श्रीमती इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के बाद सोनिया गांधी द्वारा स्थापित की परंपरा को आगे ले जा रहे राहुल गांधी का करनाल में यादगार स्वागत होगा। उन्होंने बतायाकि प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सरेश गुप्ता उनके प्रेरणा के स्त्रोत बने हुए हैं।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जोगिंदर वाल्मीकि की अगुवाई में पानीपत से लेकर करनाल और कुरुक्षेत्र तक वाल्मीकि समाज यादगार स्वागत करेगा। इसका मुख्य विंदु करनाल का महर्षि वाल्मीकि चौक होगा यहां पर समस्त वाल्मीकि समाज राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जोगिंदर वाल्मीकि के अगुवाई में करेगा। जहां पर भारत जोड़ो पद यात्रा का स्वगत आत्मीय और यादगार होगा। पूरा करनाल उनके स्वागत में पलक पांवडे बिछाए हुए है।

Author: Jarnail
Jarnail Singh 9138203233 [email protected]