
कुरुक्षेत्र । हरियाणा के मेवात क्षेत्र में चल रहे खनन माफिया के अवैध कार्यों को रोकने के प्रयासों में हरियाणा के एक काबिल पुलिस उप अधीक्षक सुरेन्द्र मांजू को अपनी जान गँवानी पड़ी।
हरियाणा में अवैध खनन का कार्य कर रहे माफिया के होंसले कितने बुलंद हैं यह इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे डीएसपी स्तर के अधिकारी पर डम्पर चढ़ा कर उनकी जान को ही लील बैठे।
यह हरियाणा पुलिस व सरकार के लिए एक चुनौती है। अब देखना है की दबंग छवि के गृह मन्त्री इस घृणित कार्य पर क्या कारवाही करते हैं? हालांकि उन्होंने सख्त कारवाही के आदेश तो दे दिए हैं पर जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती तब तक ये केवल आदेश ही हैं। अब जनता आदेश के बजाय रिजल्ट देखना चाहती है। हालाँकि विपक्ष की और से इस पर भी राजनैतिक ब्यानबाजी होगी। ऐसा नहीं है की अवैध खनन का कार्य अब ही शुरू हुआ हो यह पहले की सरकारों के समय से ही चल रहा है। शुरुआत में ही इसे रोका जाता तो आज एक अच्छे व कुशल अधिकारी को अपनी जान नहीं गवानी पड़ती।
लम्बे समय तक कुरुक्षेत्र में कार्यरत रहे सुरेन्द्र मांजू सब के चहेते रहे हैं। कुरुक्षेत्र की जनता को इस सूचना से बड़ा दुःख हुआ है। जन चेतना मंच कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष प्रदीप कुमार आर्य ने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरियाणा सरकार से मांग की है कि हर प्रकार के माफिया का एक ही इलाज है पड़ोसी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी का अनुसरण करते हुए बुलडोजर वाला एक्शन लेकर हरियाणा में शांति का माहौल बनायें।
Author: Jarnail
Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com