बाबैन, 8 जुलाई (शर्मा) : गांव बेरथला में किसान मोर्चा की तरफ से पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीप सांगवान ने बतौर मुख्यतिथि शिरक्त की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के बाबैन मंडल प्रधान भीम सिंह बेरथला ने की। जगदीप सांगवान ने बताया कि जिले के हर गांव में पौधारोपण किया जाएगा कुरूक्षेत्र जिले में हजारों की संख्या में पौधे लगाए जाएगें। जगदीप सांगवान ने कहा कि हम सभी ने इस बार कोरोना संकट काल में आक्सीजन की कमी के कारण अपने आसपास अनेक व्यक्तियों को परेशान होते देखा है तथा र्दुभाग्यवश कुछ अपनों को खो भी दिया है।
उन्होंने कहा की प्रृाकृतिक आपदा का सबसे ज्यादा असर हमारी आने वाली पीढ़ा पर पडने की संभावना व्यक्त की गई है। हमारी भावी पीढ़ी को प्रकृति तथा प्राकृतिक संसाधनो के महत्व तथा उनके संरक्षण के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु इससे अच्छा अवसर हमको प्राप्त नहीं हो सकता है। इसलिए हमें अधिक से अधिक मात्रा में पौधारोपण करना चाहिए ताकि आने वाले समय में किसी को आक्सीजन की कमी न हो।
उन्होंने कहा कि पेड पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इनके बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। हमें वातावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड पौधे लगाने चाहिए। बिगडते वातावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड पौधे लगाने की जरूरत है तभी हम वातावरण को बचा सकते हैं।
इसलिए हमें अपने घरों व आसपास की खाली पडी जगह में पेड पौधे लगाकर वातावरण को हराभरा रखना चाहिए। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विकास सिधू, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संदीप लाल सैनी, किसान मोर्चा के बाबैन मंडल प्रधान भीम सिंह बेरथला, तेबर खान, गुलजार सिंह, रामरतन, जगमाल सिंह, अग्रेज सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Author: Jarnail
Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com