Explore

Search
Close this search box.

Search

November 4, 2025 10:18 PM

2024 के विस चुनाव में कमल खिला मुख्यमंत्री की माला सजाने का काम करेंगे : कटारिया

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

शाहबाद मारकंडा । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य सूरजभान कटारिया ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों मे दोबारा से यह सीट जीतकर फिर से कमल का फुल खिलाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रदेश की 90 विधानसभाओं की माला में सजाने का काम किया जाएगा।

उन्होंने उक्त शब्द शाहबाद मारकंडा विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान कहे। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र सांगवान, धुराला मंडल के पूर्व अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी सदस्य दर्शन राणा ,पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत डांगी, गोपाल राणा तंगौर, जगमिंदर बैरागी व गुलाब सिंह तितरम विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जनकल्याण नीति सबका साथ -सबका विकास और सब का विश्वास,नीति पर अमल करते हुए देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में दोबारा फिर पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी का कमल खिला कर जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे में विश्वास जताने का काम किया है।

सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य सूरजभान कटारिया शाहबाद मारकंडा में पत्रकार वार्ता के दौरान|

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय की ओर से अनुसूचित जाति के मेधावी छात्रों के सुनहरे भविष्य लिए देश भर से 31 विश्वविद्यालय चयनित किए गए हैं। जिनमें अनुसूचित जाति समुदाय के लड़के और लड़कियों को लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को साकार करते हुए 33 प्रतिशत सीटें बहन- बेटियों के लिए भी रखी गई है।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के प्रयासों से देशभर के विश्वविद्यालयों के लिए में इस कार्यक्रम के लिए 23 करोड 25 लाख का बजट निर्धारित किया गया है। जिसके लिए हरियाणा राज्य के महेंद्रगढ़ जिला के केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए 75 लाख की अनुदान राशि जारी भी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से दलित समाज को अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा इसी वर्ग के किसी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित जैसे कि किडनी ,कैंसर या अन्य किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के इलाज पूरा खर्च भी भारत सरकार द्वारा उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा उन्हें जो अनुसूचित जाति विभाग की जिम्मेवारी दी गई है उसके लिए सरकार का आभार व्यक्त करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं।

इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र सांगवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अनुसूचित जाति विभाग के उत्थान के लिए जो जन कल्याणकारी नीतियां चलाई जा रही हैं। वह बहुत ही अनुकरणीय है वे पार्टी संगठन और सूरजभान कटारिया के नेतृत्व में मिलकर जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Jarnail
Author: Jarnail

Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर