Explore

Search
Close this search box.

Search

August 3, 2025 2:41 AM

22 वां सामूहिक विवाह महोत्सव 14 फरवरी को

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
1 फरवरी से 12 फरवरी तक होंगे सांग : दीपक शर्मा 
गजब हरियाणा न्यूज/अमित बंसल 
घरौंडा । बसंत पंचमी के दिन 14 फरवरी को नई अनाज मंडी में शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा 22 वें सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे 11 कन्याओं का विवाह किया जाएगा। मंडल के मुख्य सलाहकार दीपक शर्मा ने बताया की कन्याओं को विवाह का सभी प्रकार समान दिया जाता है। सभी प्रकार के रीति रिवाज कराए जाते हैं। उन्होंने बताया की इसमें किसी  प्रकार का धर्म और जातिय बंधन नहीं है।
दीपक शर्मा ने बताया की हरियाणा कला परिषद और शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा 12 दिवसीय सांग उत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। जो 1 फरवरी से 12 फरवरी दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। 1 से 4 फरवरी तक भगाना हिसार से धर्मवीर सांगी, 5 फरवरी से 8 फरवरी तक लाडवा से बशेशर सांगी और 9 फरवरी से 12 फरवरी तक खेतड़ी राजस्थान से सुभाष चंद जोगी विभिन्न किस्सों और गीतों द्वारा लोगों का उत्साहवर्धन और मनोरंजन करेंगे। उन्होेंने बताया की शिव शक्ति सेवा मंडल 21 वर्षों से निरंतर हर वर्ष सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है।
Jarnail
Author: Jarnail

Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर