Explore

Search
Close this search box.

Search

March 11, 2026 6:25 AM

4 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा बाबा लखीशाह का जन्मदिन : ऋषिपाल

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

बाबैन,शर्मा । बाबा लखीशाह बंजारा सेवा समिति कुरूक्षेत्र की एक बैठक का आयोजन बाबैन के किसान रैस्ट हॉऊस में किया गया। इस बैठक में आस पास क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यह बैठक बाबा लखीशाह बंजार सेवा समिति कुरूक्षेत्र के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 4 जुलाई को बाबा लखीशाह की जंयती मनाने के लिए विचार विर्मश किया गया।

जिलाध्यक्ष ऋषिपाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष 4 जुलाई को बाबा लखीशाह का जन्मदिन मनाया जाता है इस बार भी बाबा लखीशाह का जन्म दिन बउ़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 4 जुलाई ईशरगढ़ में में बाबा लखीशाह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा और इस कार्यक्रम में समाज के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लें।

बाबैन में बाबा लखीशाह की जयंती को लेकर विचार विर्मश करते हुए जिलाध्यक्ष ऋषिपाल व अन्य।

इस मौके पर नछतर सिंह नखरोजपुर, सुखविन्द्र सिंह, जगमाल सिंह, सतपाल सिंह, जसबीर सिंह, दर्शन सिंह, ज्ञान सिंह, सतनाम सिंह व अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।

Jarnail
Author: Jarnail

Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर