कुरुक्षेत्र । भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (भारत सरकार) के सदस्य सूरजभान कटारिया ने आज हमें महात्मा बुद्ध के जीवन संदेश से प्रेरणा लेनी चाहिए। श्री गुरु रविदास अमर ज्योति जागृति मिशन आश्रम शाहबाद मारकंडा में आयोजित महात्मा बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे सूरजभान कटारिया ने कहा कि युवा वर्ग को अपने महापुरुषों एवं संत महात्माओं की जीवनी का अध्ययन करना चाहिए और उससे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में कार्य करने चाहिए।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने विश्व में सर्वमान्य भारतीय संविधान संविधान में गुरु रविदास वह महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं को समायोजित किया है जो कि हम सभी के लिए गर्व गौरव की बात है। इस अवसर पर आश्रम के प्रधान सुखबीर सिन्हा ने सूरजभान कटारिया को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में रविदास सभा कुरुक्षेत्र के प्रधान सूरजभान नरवाल, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रविंद्र सांगवान ठोल, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री चरणजीत पलवल, भंते निर्भय सागर, शांति स्वरूप धंतोली, रामकुमार राहुल, नरेश कुमार शाहाबाद। रवीश कुमार संभालखी, जसविंदर पूर्व सरपंच, दीपचंद, रामकिशन फौजी, रिंकी रामपुरा, रोनकिराम गोलपुरा, बलबीर गुडा छपरा, दर्शन सिंह मोहड़ी, सत्येंद्र राणा, चमेली देवी, हरिओम लुखी, सतीश खरिंडवा, पूर्व कर्मचारी नेता गुलाब सिंह तितरम, जुगमिंदर बैरागी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अनुसूचित वर्ग व पिछड़े वर्ग की संस्थाओं में नहीं होगी धन की कमी: कटारिया।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य सूरजभान कटारिया ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कहा है कि अनुसूचित वर्ग एवं पिछड़े वर्ग की संस्थाओं संस्थाओं में चलने वाले विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का सिद्धांत है। कटारिया ने आज यहां शाहबाद मारकंडा में सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वह सरकार की सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं। उन्होंने श्री गुरु रविदास विश्व जागृति मिशन शाहबाद मारकंडा आश्रम मे विकास कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग दिलाने का आश्वासन संस्था के प्रतिनिधियों को दिया।
Author: Jarnail
Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com