Explore

Search
Close this search box.

Search

November 3, 2025 4:08 PM

पिपली में फ्लाईओवर के नीचे प्राइवेट टैक्सी चालकों ने किया कब्जा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


प्राइवेट टैक्सी चालकों की धींगा मस्ती के चलते यातायात हो रहा बाधित

एसएचओ ट्रैफिक बोले  : हटाया जाएगाटैक्सी चालकों को फ्लाईओवर के नीचे से 

कुरुक्षेत्र  । पिपली फ्लाईओवर के नीचे टैक्सी चालकों ने कब्जा कर लिया है।  टैक्सी चालकों ने फ्लाईओवर के नीचे अपने वाहन खड़े कर कर लिए हैं। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि फ्लाईओवर के नीचे टैक्सी चालकों का कब्जा है। जिसके चलते यातायात पर असर पड़ रहा है। वही फ्लाईओवर के नीचे कब्जा होने के चलते यहां से गुजरने वाले वाहनों को समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इतना ही नहीं टैक्सी चालकों की धींगा मस्ती के चलते यहां पर कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी। ऐसे में प्रशासन व यातायात विभाग समस्या से अनजान बना हुआ है । 

बता दें कि पिपली फ्लाईओवर राष्ट्रीय राजमार्ग का एक महत्वपूर्ण अंग है। फ्लाईओवर के नीचे पिपली चौक है। जहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में सरकारी व प्राइवेट वाहन गुजरते हैं। अक्सर यहां पर यातायात बाधित भी रहता है। लेकिन प्राइवेट टैक्सी चालकों ने फ्लाईओवर के एक हिस्से पर पूरी तरह से कब्जा किया हुआ है। जिसके कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों को मुश्किलों से सामना करना पड़ता है। और कई बार तो इन टैक्सी चालकों की  धींगा मस्ती के चलते जहां यातायात बाधित होता है वही अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है।

पिपली चौक फ्लाईओवर के नीचे प्राइवेट टेक्सीयों का लगा जमावड़ा।

बता दें कि फ्लाईओवर के नीचे से कैथल यमुनानगर हरिद्वार हिसार और उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की परिवहन बसें और अन्य वाहन गुजरते हैं। कई बार तो वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण यहां पर यातायात भी बाधित होता है।  हालांकि जिला प्रशासन की ओर से यहां पर व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस कर्मचारी तैनात किए हुए हैं। पुलिस कर्मचारी भी प्राइवेट टैक्सी चालकों की मनमर्जी के आगे बेबस हैं।

जल्द हटाया जाएगा प्राइवेट वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे से : एसएचओ ट्रैफिक
यातायात प्रभारी रामकरण ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे वाहन खड़े करना अवैध है। यातायात पुलिस पहले भी यहां से प्राइवेट टैक्सी चालकों को हटा चुकी है। अगर ऐसा है तो यातायात पुलिस फ्लाईओवर के नीचे से प्राइवेट वाहनों को हटाने का काम करेगी।  जो टैक्सी चालक नहीं हटेगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा।

Jarnail
Author: Jarnail

Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर