Explore

Search
Close this search box.

Search

October 31, 2025 9:46 PM

कुरुक्षेत्र रैली में लाखों की भीड़ ने उड़ाई विपक्षी पार्टीयों की नींद : नायब

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

बाबैन, शर्मा । आम आदमी पार्टी की कुरुक्षेत्र रैली में जुटी लाखों की भीड़ ने विपक्षी दलों की नींद उडा दी है। आम आदमी पार्टी की रैली में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि प्रदेश में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का होगा जबकि अन्य दलों को नकार कर जनता पार्टी में अपनी आस्था जता रही है।

उपरोक्त शब्द आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक नायब सिंह पटाकमाजरा ने बाबैन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए। उन्होंने पार्टी की कुरुक्षेत्र को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी की कुरुक्षेत्र में अब बदलेगा हरियाणा रैली में कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। आम आदमी पार्टी की रैली की सफलता के बाद प्रदेश में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का होगा।

बाबैन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आप के जिला संयोजक नायब सिंह पटाकमाजरा।

उन्होंने बताया कि रैली को कामयाब बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है। कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते है। आम आदमी पार्टी 36 बिरादरी की पार्टी है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का बराबर मान सम्मान किया जायेगा।

Jarnail
Author: Jarnail

Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर