Explore

Search
Close this search box.

Search

October 29, 2025 8:53 AM

पंजाब CM भगवंत मान करने जा रहे दूसरी शादी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी करने जा रहे हैं। 48 वर्ष की आयु में भगवंत मान दूसरी शादी चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में करेंगे। इस शादी में मनीष सिसोदिया और दिल्ली सीएम केजरीवाल के सपरिवार शामिल होने की खबर है, जबकि आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा शादी की अरेंजमेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। भगवंत मान किससे करने जा रहे हैं शादी?

किससे होगी भगवंत मान की शादी? : –

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉ. गुरुप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान गुरुप्रीत भी नजर आई थीं। मान की मां और बहन दोनों गुरुप्रीत को पहले से ही जानती हैं। कहा जा रहा है कि मान की मां को भी गुरुप्रीत कौर पसंद हैं। कौर, भगवंत मान से करीब 16 साल छोटी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, भगवंत मान और गुरुप्रीत विधानसभा चुनाव से पहले ही शादी करने वाले थे लेकिन चुनाव और फिर सीएम बनने की वजह से शादी को टाल दिया गया। हरियाणा के हिसार की रहने वाली गुरुप्रीत कौर भी सिख समुदाय से हैं, लिहाजा दोनों की शादी सिख रीति-रिवाजों से होगी, सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शादी के आयोजन का खर्च भी खुद भगवंत मान ही उठा रहे हैं।

पहली पत्नी से हो चुका है तलाक : –
साल 2015 में भगवंत मान और उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत का तलाक हो गया था। इंद्रप्रीत कौर, भगवंत मान के राजनीति में आने से खुश नहीं थी। लिहाजा दोनों ने अलग होने का फैसला किया। भगवंत मान ने खुद कहा था कि मेरे पास परिवार और पंजाब चुनने का विकल्प था और मैंने पंजाब चुना। जब भगवंत मान के चेहरे पर आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया और मान शपथ लेने वाले थे, तब उनके दोनों बच्चे उनसे मिलने आये थे। हालांकि उनकी पत्नी इंद्रजीत नहीं आई थीं।

कॉमेडियन थे भगवंत मान : –

राजनीति में आने से पहले भगवंत मान कॉमेडी किया करते थे। कॉमेडियन के रूप में उन्होंने अपने एक खास पहचान बनाई थी। कई शो और फिल्मों में काम करने के बाद वे राजनीति में आए और फिर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये। भगवंत मान 2014 और 2019 में पंजाब के संगरूर से संसद भी रह चुके हैं। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के वक्त चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार, भगवंत मान कुल 16,427,271 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

Jarnail
Author: Jarnail

Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर