Explore

Search
Close this search box.

Search

February 4, 2026 10:04 PM

लोगों द्वारा दिए गए सम्मान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : सैनी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

बाबैन, शर्मा । जिला परिषद के वार्ड नंबर 4 से नवनियुक्त सदस्य सुखविन्द्र कौर के प्रतिनिधि अशोक सैनी हमीदपुर ने कहा कि वह वार्ड 4 के वोटरों से मिले सम्मान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वार्ड के लोगों ने उनको जीत दिलाई है इसके लिए सभी लोगों का ऋणी रहुंगा। अशोक सैनी बाबैन में अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इस मौके पर लागों ने उनका जोरदार अभिन्नदन किया। उन्होंने कहा कि वार्ड के हर गांव का विकास प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा और वार्ड के सभी को साथ लेकर चलना मेरा मकसद रहेगा। अशोक सैनी ने कहा कि वार्ड 4 के लोगों से जो वायदे किए है उनके पूरा करने का पूरा प्रयाय किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हर गांव में पार्टी बाजी से उपर उठकर कार्य करवाए जाएगें। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य सभी लोगों को साथ लेकर चलना है ताकि आपसी भाईचारा बना रहे।

Jarnail
Author: Jarnail

Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर