Explore

Search
Close this search box.

Search

October 20, 2025 3:00 AM

पानीपत की रैली से प्रदेश की भाजपा सरकार की उड़ी नींद : चीमा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

कुरुक्षेत्र , जरनैल रंगा । युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रीत चीमा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओ का काफिला लाडवा से पानीपत रैली के लिए रवाना हुआ। चीमा ने पत्रकार वार्ता में कहा पानीपत की रैली प्रदेश की एक ऐतिहासिक रैली होगी व रैली भीड़ के सभी रिकार्ड तोडेगी।

उन्होंने कहा की इस रैली को लेकर प्रदेश की जनता और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। लोग राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उत्साहित है। राहुल गांधी की पानीपत रैली प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी किसानों के स्वाभिमान व्यापारी व कर्मचारी के हितों को लेकर सरकार को घेरने का काम करेगी। आज प्रदेश का हर वर्ग भाजपा की सरकार में खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा की भारत जोड़ो यात्रा से लगतार आमजन जुड़ता जा रहा है, राहुल गांधी लगातार इस यात्रा में शामिल आमजन से संवाद कर उनके मुद्दे उठाकर सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं। आज प्रदेश की जनता बड़ी बेसब्री से आने वाले चुनावों का इंतजार कर रहा है। आने वाला समय कांग्रेस का है इसलिए लोग भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लगातार कांग्रेस पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ रहे जनसैलाब को देखकर प्रदेश की भाजपा सरकार की नींद उड़ी हुई है। कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग का भला कर सकती है लोग इस बात को भली-भांति जा चुके हैं।

चीमा ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा 8 जनवरी से कुरुक्षेत्र जिला में प्रवेश करेगी जिसका समाना बाहु में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस हल्का प्रधान रोहित शर्मा, प्रदेश महासचिव मनप्रीत सिंह, परविंदर सिंह, पूर्व सरपंच सुरेश कुमार बंसल, गुरविंदर सिंह, बलबीर सिंह, संजीव कुमार, पंकज जोशी, मनप्रीत सिंह, राजकुमार कश्यप, सुभाष चंद, होशियार सिंह नंबरदार, सोनू कालवा, जोगिंदर सिंह चौहान रूपराम धर्मेंद्र सिंह, सरपंच बूटा सिंह, भगवंत सिंह विर्क, राजेंद्र सिंह विर्क, जरनैल सिंह, सुखदेव सिंह, सरपंच सुरमख सिंह, सरपंच सोहनलाल, सर्वजीत सिंह, सरपंच जाल खेड़ी साहब सिंह, ठेकेदार अमरजीत सिंह, सरपंच काहनगढ व काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jarnail
Author: Jarnail

Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर