Explore

Search
Close this search box.

Search

August 3, 2025 1:29 AM

प्रियदर्शनी ने लिया शहर की समस्याओं का जायजा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

टीम के साथ समस्याओं से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची प्रियदर्शनी सिंह

गुरुग्राम । आम आदमी पार्टी यूथ विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियदर्शनी सिह ने अपनी टीम व कार्यकर्ताओं के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का न केवल जायजा लिया, बल्कि आमजन को सरकार व निगम प्रशासन की अनदेखी से उन्हें अवगत भी कराया। इस मौके पर ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष धीरज यादव, महिला जिला अध्यक्ष सुशीला कटारिया, महिला जिला उपाध्यक्ष अंजलि राही, महिला प्रदेश संयुक्त सचिव मंजू सांखला, ओबीसी जिलाध्यक्ष हरीश मल्होत्रा, अनीता, सोनू सैनी, पूजा संधू आदि मौजूद रहे।

प्रियदर्शनी सिंह ने कहा कि शहर का कोई सैक्टर हो या फिर फिर कालोनी, हर जगह सीवरों का बुरा हाल है। सीवर जाम की समस्या सदैव बनी रहती है। सडक़ पर सीवर का गंदा पानी बहता रहता है, जिसके कारण राहगीर बड़े परेशान होते रहते हैं। उनका कहना है कि स्थिति बद से बदतर हो गई है। सडक़ पर गंदा पानी जमा होने से न केवल बदबू से आमजन परेशान हॅै, बल्कि मच्छर होने से संक्रामक बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। दोपहिया वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व हुई बारिश के कारण शहर में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी, लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए। इससे साफ दिखाई देता है कि सरकार लोगों के प्रति संवेदनशील नहीं है। प्रियदर्शनी सिंह ने कहा कि सरकार की लापरवाही का खामियाजा न केवल हरियाणावासी भुगत रहे हैं, बल्कि अब तो हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली के लोगों का भी जीना बेहाल कर दिया है। बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत की।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा नकारात्मक सोच रखती है। भाजपा सरकार में ऐसे लोग शामिल हैं जिनके मन में लोगों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेशवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Jarnail
Author: Jarnail

Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर