मायबाप सतगुरु रविदास जी: स्वामी जी
कुरुक्षेत्र । श्री गुरु रविदास जी प्राचीन ऐतिहासिक अस्थान, श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला में बेगमपुरा टाइगर फोर्स हरियाणा टीम और बेगमपुरा मानव सेवा ट्रस्ट ने 17वें सत्संग समागम का आयोजन किया। मुख्य प्रचारक के रूप में रविदासिया धर्म के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री 108 स्वामी वीर सिंह जी हितकारी (बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश) ने शिरकत की जहां स्वामी जिनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया, स्वामी वीर सिंह हितकारी जी महाराज ने सतगुरु रविदास जी, गुरु नानक देव जी और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन एवं समाज सुधार कार्यों पर प्रकाश डाला।
साधु-संतों की निंदा करने वाला व्यक्ति स्वयं अपने सिर पर नरक लाद लेता है: संत वीर सिंह हितकारी जी

स्वामी वीर सिंह जी ने सतगुरु रविदास जी के शब्द – साध का निंदक कैसे तरे, सरपर जानहु नरक ही पड़े – की गहन व्याख्या की। उन्होंने कहा कि साधु-संतों की निंदा करने वाला व्यक्ति भवसागर से कैसे पार लगेगा, वह स्वयं अपने सिर पर नरक लाद लेता है। वेद-पुराण, गीता पाठ, दान-पुण्य सब व्यर्थ यदि निंदा का दोष लगा हो; सतगुरु के चरणों में समर्पण ही मुक्ति का मार्ग है।
स्वामी जी ने गुरु रविदास जी के भारत भ्रमण का उल्लेख कर पाखंड-अंधविश्वास के विरुद्ध जागृति और मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म बताने पर जोर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि चुगली-निंदा त्यागें तथा – सत्संग मिल रहिए माधो जैसे मधुप मखीरा – के संदेश से आपस में मिलजुल कर रहें। चाहे नामदान किसी से लें, मायबाप सतगुरु रविदास जी ही हैं, जिन्होंने सब जीवों को सत्य मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
बेगमपुरा टाइगर फोर्स के अध्यक्ष अशोक सुनेहडी ने बताया कि हर महीने के दूसरे रविवार को गुरु रविदास मंदिर, गुरुघर कुरुक्षेत्र में सत्संग-कीर्तन दरबार आयोजित होता है। इसका उद्देश्य सतगुरु रविदास जी, कबीर साहेब, गुरु नानक और बाबा साहेब की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाना है।

बेगमपुरा मानव सेवा ट्रस्ट के प्रधान धर्म सिंह क्रांति ने कहा कि रविदासिया धर्म ने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना ली है। हर देश में सतगुरु रविदास जी का दरबार है और प्रचारक गुरु की विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। बेगमपुरा टाइगर फोर्स हरियाणा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मलखान नंबरदार ने बताया कि टीम समय-समय पर ऐसे आयोजन करती है, साथ ही गरीब बच्चों को किताबें-फीस, जरूरतमंदों को राशन वितरण से सेवा कार्य जारी रखती है।
आयोजक समिति ने श्री श्री 108 स्वामी वीर सिंह हितकारी जी का शॉल से सम्मानित किया। साथ ही समाजसेवियों को भी सिरोपे पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बेगमपुरा टाइगर फोर्स के संजीव मिर्जापुर (जनरल सेक्रेटरी), मनोज पलवल (जिला अध्यक्ष), मास्टर नफे सिंह, नरेश दीदार नगर, बिट्टू, पवन पुलिस लाइन, सुशीला तंवर, जोगिंदरो देवी, रानी, बबली, सविता सिंगल, प्रवीण बौद्ध, रीटा सोलखे, बाला देवी, वीरेंद्र रविदासिया, डॉ. रामशरण, राजेंद्र कुमार, सरोज बाला, इंद्रो देवी, वीरेंद्र राय, सरदार मान सिंह, रिंकू, शलिंद्र, राज भोरिया, कुलदीप, रेखा देवी, नफे सिंह कटारिया आदि बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Author: Jarnail
Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com