कुरुक्षेत्र । रविदासिया धर्म के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं श्री गुरु रविदास आश्रम रंगपुर, बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के गद्दीनशीन परम श्रद्धेय श्री श्री 108 स्वामी वीर सिंह जी हितकारी जी महाराज ने कुरुक्षेत्र के सेक्टर 8 स्थित कोऑपरेटिव में निरीक्षक पंकज सिंहमार के निवास पर पदार्पण किया। पंकज सिंहमार के पूरे परिवार ने स्वामी जी का पारंपरिक श्रद्धा भाव से भव्य स्वागत किया। स्वामी वीर सिंह हितकारी जी महाराज ने परिवार को गहन स्नेह प्रदर्शित करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर स्वामी जी ने रविदासिया धर्म के मूल सिद्धांतों समानता, भक्ति और सेवा पर जोर दिया। स्वामी जी ने कहा कि गुरु रविदास जी महाराज के आदर्श आज के समाज में सामाजिक सद्भाव और एकता का आधार हैं। इस अवसर पर परिवार को आशीर्वाद से उनका उत्साह बढ़ाया गया।

इस मौके पर गजब हरियाणा समाचार पत्र के संपादक डॉ जरनैल सिंह रंगा, नीतू रंगपुर (बुलंदशहर यूपी), सोहन लाल (काका), मामराज ढकोला, फूल चंद पूर्व सरपंच (फुलेल माजरा, अंबाला), राम अवतार (फुलेल माजरा, अंबाला), समाजसेवी शेर सिंह (अंबाला), मोंटी (कलानौर), बंटी (मसाना), शिवा (अजीजपुर), शिवदयाल पूर्व सरपंच, ओम प्रकाश (लंडी), कमल कुमार (ब्राह्मण माजरा), डॉ. ऋषि सरपंच (कुंजल) प्रमुख थे। इन सभी ने स्वामी जी के दर्शन का लाभ उठाया और सामाजिक एकता पर चर्चा की।
Author: Jarnail
Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com