Explore

Search
Close this search box.

Search

November 5, 2025 3:54 AM

दिल्ली व पंजाब के बाद अब पूरे देश में चली परिवर्तन की लहर : गुरदेव

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

बाबैन, शर्मा । आम आदमी पार्टी के उतरी जोन के उपाध्यक्ष एवं लाडवा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी गुरदेव सूरा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद अब दिन प्रतिदिन आम आदमी पार्टी का जनाधार हरियाण में बढ़ता जा रहा है। गुरदेव सूरा ने बाबैन में रीनू देवी, गुरमेज कौर, ऊषा देवी, प्रवीन देवी, सुदेश, संतोष, सुनीता, राजकोर, दुलारी, करनैल सिंह, गुरमख सिंह महिन्द्रो देवी, सुदेश को आम आदमी पार्टी में शामिल करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

गुरदेव सूरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जिस तरह दिल्ली एवं पंजाब में लोगों की समस्याओं का समाधान किया है उससे पूरे देश में एक परिवर्तन की लहर चल पडी है। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में स्कूल से अस्पताल तक जो सुविधाऐं जनता को मुहैया करवाई गई है, वह जनहित में ऐसे कार्य हैं , जो आज के समय में किसी भी सरकार ने नहीं किए हैं।

बाबैन में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के उतरी जोन के उपाध्यक्ष गुरदेव सूरा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम गरीब परिवार से आए लोगों को अपनी पार्टी में जगह दी एवं विधायक से लेकर सांसद तक गरीब और गैर राजनीतिक परिवार के लोगों को बनाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में भी आम आदमी पार्टी पूरे जोर शोर से चुनाव लड़ेगी और पंजाब व दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी रिकार्ड तोड़ बहुमत से सरकार बनाकर आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निदान करेगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी की पंजाब में पूर्ण बहुमत से सरकार आई है जिसे लेकर आप कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की नीतियों को पंजाब की जनता ने भी पसंद किया। इसीलिए पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी पर इतना भारी भरोसा किया है। आम आदमी पार्टी के नेता जनता के इस विश्वास पर खरा उतरेंगे।

उन्होंने ने कहा कि दिल्ली के बाद पंजाब में बनी आप की सरकार के बाद अब हरियाणा में आम आदमी पार्टी के प्रति जनता एवं नेताओं का रुझान बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार की उपलब्धियों एवं नीतियों से प्रभावित होकर पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है। आम आदमी पार्टी जनता के भरोसे पर खरा उतरेगी। उन्होंने ने कहा कि अब देश की जनता आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की तरह देश का नेतृत्व करने की उम्मीद लगा रही है।

अब अरविंद केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और देश की जनता की सेवा की नई मिसाल कायम करेंगे। देश की जनता ईमानदार एवं जनता के सबसे ज्यादा हित चाहने वाले नेता को ही देश का नेतृत्व सौंपने का मन बना रही है। इस मौके पर उत्तरी जोन की महिला प्रधान प्रिया शर्मा, नायब सिंह पटाकमाजरा, महिला मेार्चा के जिला प्रधान सुनीता पांचाल, युवा मोर्चा के जिला प्रधान नवनीत सैनी, सुखविन्द्र कौर बाबैन व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Jarnail
Author: Jarnail

Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर