Explore

Search
Close this search box.

Search

October 20, 2025 12:41 AM

फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी ब्रह्मा कुमारी संस्था की “द लाइट मूवी”

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

गोवा में 54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पहले प्रीमियर के लिए चुनी गई यह मूवी 

कुरुक्षेत्र, 19 नवंबर ।  ब्रह्मा कुमारी संस्था के गॉडलीवुड स्टूडियो, आई.रियलिटीज़ के सहयोग से अपनी नवीनतम एनिमेटेड फिल्म, “द लाइट: ए जर्नी विदइन…” को गोवा में 54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पहली प्रीमियर के लिए चुना गया है। यह फिल्म महोत्सव 20 से 28 नवंबर तक होगा। यह जानकारी ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पंजाब जोन मीडिया कोआर्डिनेटर राजयोगिनी बीके पूनम दीदी ने एक विशेष भेंट में देते हुए बताया कि प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता शूजीत सरकार इस मूवी के क्रिएटिव प्रोडूसर हैं। उनकी यह “द लाइट …” एक अद्वितीय एनीमेशन फिल्म है, जिसे गॉडलीवुड स्टूडियो की रचनात्मक प्रक्रिया और आई.रियलिटीज के तकनीकी नवाचार के संयुक्त प्रयास से तैयार किया गया है। दुनिया के सबसे प्रशंसित गोवा फिल्म समारोहों में प्रकाश महोत्सव की भावनाओं को लिए हुए इस फ़िल्म की विशेष स्क्रीनिंग होगी। यह मनमोहक एनिमेटेड फिल्म मानवीय भावना की गहराई तक ले जाती है। दर्शकों को एक परिवर्तनकारी यात्रा पर ले जाकर सिनेमाई अनुभव कराती है।

उन्होंने बताया कि गॉडलीवुड स्टूडियो एक अग्रणी प्रोडक्शन स्टूडियो है, जोकि ऊंच विचार व गुणवता वाली दृश्यात्मक मनोरम सामग्री तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। आध्यात्मिकता और वास्तविक कहानी पर ध्यान देने के साथ, स्टूडियो का लक्ष्य दुनिया भर के दर्शकों को अंदर से प्रेरित करना और उनका उत्थान करना है। उन्होंने बताया कि आई.रियलिटीज़ टेक्नोलॉजी एनीमेशन उद्योग में तकनीकी नवाचार में सबसे आगे है और गहन अनुभव बनाने के लिए जाना जाता है। पंजाब जोन मीडिया कोआर्डिनेटर ने बताया कि ब्रह्मा कुमारी आध्यात्मिक संगठन 1936 से आरंभ होकर अब तक सभी महाद्वीपों के सेंकड़ों देशों में स्थित अपने 5 हजार से अधिक राजयोग ध्यान केंद्रों द्वारा पूरी मानवता को निस्वार्थ सेवा प्रदान करता है। पूनम दीदी ने बताया कि ब्रह्मा कुमारीज का मुख्यालय माउंट आबू में स्थित है। 87 वर्षों से अधिक समय से यह संस्था विभिन्न अध्यात्मिक कार्यक्रम द्वारा विश्व शांति, सदभावना और भाईचारे को बढ़ावा देती आ रही है। यह फिल्म असल में ब्रह्मा कुमारी संस्था के संस्थापक दादा लेखराज कृपलानी, जिन्हें पिताश्री ब्रह्मा भी कहते हैं, उनके वास्तविक जीवन घटनाओं पर आधारित है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने, मानवीय मूल्यों के बारे में जागरूकता फैलाने और आध्यात्मिकता के माध्यम से दुनिया में शांति और सद्भाव लाने के उद्देश्य से उन्होंने अपनी सारी संपत्ति ईश्वरीय सेवा में समर्पित किए हैं। विलासिता व आराम का जीवन त्याग कर वे राजयोगी बने। आध्यात्मिकता के इस नए मार्ग में उन्होंने बहादुरी के साथ कई चुनौतियों और बाधाओं का सामना किया और पूरी यात्रा के दौरान, उन्होंने सर्वशक्तिमान सर्वोच्च आत्मा, परमात्मा “द लाइट” के द्वारा सशक्त हुए और सही मार्गदर्शन प्राप्त किए।

राजयोगिनी बीके पूनम दीदी ने बताया कि दादा लेखराज के नश्वर शरीर को त्यागने के बाद भी उनकी रूहानी यात्रा दुनिया भर में आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसार करती है। उनके द्वारा शुरू की गई आध्यात्मिक क्रांति लाखों लोगों को प्रेरित कर रही है और उन्हें भविष्य के लिए सशक्त बना रही है। जिन बच्चों, युवा और महिलाओं को उन्होंने सशक्त बनाया, वे आत्मिक प्रेम, शांति और ज्ञान का वाहक बने हैं। गोवा फ़िल्म उत्सव का विषय ‘सिनेमा की खुशी का जश्न मनाएं’ है। लगभग इस विषय पर केंद्रित “द लाइट…. ” फ़िल्म उस अपार खुशी, उत्साह और प्रेरणा को उजागर करती है, जिसे सिनेमा लोगों के जीवन में लाता है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग का समय 25 नवंबर को शाम 7 बजे इनोक्स, मक़ुइनेज़ पैलेस थिएटर गोवा में है। उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ की अतिरिक्त प्रमुख राजयोगिनी बीके जयंती दीदी, क्रिएटिव प्रोडूसर शूजीत सरकार, गॉडलीवुड स्टूडियो के निर्माता और कार्यकारी निदेशक बीके हरिलाल भानुशाली, एनीमेशन निर्देशक प्रसाद अजगांवकर 2023 फ़िल्म महोत्सव में शामिल होंगे।

Jarnail
Author: Jarnail

Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर