लोसुपा के जिलाध्यक्ष नायब सिंह पटाकमाजरा ने समर्थकों सहित थामा आम आदमी पाटी का दामन
बाबैन,शर्मा । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की भारी बहुमत से सरकार बनने के बाद अब हरियाणा में भी दिन प्रतिदिन आम आदमी पार्टी का जनाधार बढ़ता जा रहा है। सांसद सुशील गुप्ता बाबैन में लोकतंत्र सुरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष नायब सिंह पटाकमाजरा को समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस अवसर पर लोसूपा के हलका लाडवा के अध्यक्ष कृष्ण लाल कश्यप बन, भाकियू के जिला महामंत्री अमरीक सिंह बहादुर पुरा, जिला परिषद के सदस्य मान सिंह बजगांवा, सरपंच एसोसिएशन बाबैन के निवर्तमान अध्यक्ष व पूर्व जिलापरिषद मैम्बर सुभाष कसीथल, तरसेम रामसरन माजरा, सलमान खान बुहावी, कौला पुर के पूर्व सरपंच बाबु सिंह व खेम सिंह, दबखेड़ा के पूर्व सरपंच स्वर्ण सिंह व सुरजीत सिंह, स. शीतल सिंह, परमपाल सिंह के अलावा अनेक पूर्व सरपंचों व विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारियों और लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

सुशील गुप्ता ने कहा कि आज पंजाब के बाद अब हरियाणा की जनता भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गुड़ गर्वनेस मॉडल से काफी प्रभावित है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर अब हरियाणा में भी लोगों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, विकास व जनकल्याण कार्यों की जरुरत है जो उन्हें आमआदमी पार्टी ही दे सकती है। हरियाणा के लोगों को चोबिस घंटे बिजली-पानी मिले, महिलाओं, व्यापारियों, किसानों व मजदूरों का सम्मान हो और हरियाणा भ्रष्टाचार मुक्त हो यही आम आदमी पार्टी का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पंजाब की जनता ने जाति, मजहब व धर्म की राजनीति को अलग कर काम व विकास की राजनीति को चुना है उसी प्रकार अब हरियाणा के लोग भी उसे हरियाणा में दोहराने के लिए ललायित है। उन्होंने हरियाणा की जनता से अपील करते हुए कहाकि वे हरियाणा में राजनैतिक बदलाव लाने के लिए एकजूट होकर आप का सहयोग और समर्थन करे ताकि पंजाब की तरह हरियाणा में भी दिल्ली व पंजाब का इतिहास दोहराया जा सके।
इस अवसर पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सैनी, आप के जिलाध्यक्ष मेवाराम आर्य, हल्काध्यक्ष अमरीक सिंह बकाली, गुरदेव सिंह सुरा, सुभाष कसीथल, अमरीक सिंह बहादुर पुरा, कृष्ण कश्यप बन, गुरचरण सिंह चीमा, तरसेम राय, गुरनाम कश्यप, श्याम लाल भूखडी, इकबाल सिंह बिन्ट, रुपराम कसीथल, अजय सुरजगढ़, सोहन चकचान पुर, तुषार फालसंडा, रामेश्वर चकचानपुर के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
सुशील गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के बाद जिस तरह आम आदमी पार्टी को पंजाब की जनता ने अपना पूरा सहयोग व समर्थन देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है जिसे लेकर हरियाणा के आप कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की नीतियों को पंजाब की जनता ने भी पसंद किया इसलिए पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी पर इतना भारी भरोसा जताया है। आम आदमी पार्टी के नेता जनता के इस विश्वास पर खरा उतरेंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब के बाद अब आप की हरियाणा में भी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाद पंजाब में बनी आप की सरकार के बाद अब हरियाणा में आम आदमी पार्टी के प्रति जनता एवं नेताओं का रुझान बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार की उपलब्धियों एवं नीतियों से प्रभावित होकर पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी में विश्वाश जताया है।
Author: Jarnail
Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com