कुरुक्षेत्र, जरनैल रंगा । युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष हरप्रीत चीमा आज अपने साथियों सहित कुरुक्षेत्र में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए रवाना हुए। कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होने से पूर्व चीमा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस समय प्रदेश में कांग्रेस की लहर है जिससे कांग्रेस के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान व उतर भारत के लोकप्रिय सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। प्रदेश की भाजपा जजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज समाज का हर वर्ग सड़कों पर है और उसे अपने जायाज हको के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। प्रदेश की जनता यह बातें समझ चुकी है कि समाज के हर वर्ग का फायदा केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। कांग्रेस कार्यकर्ता ही कांग्रेस पार्टी की रीड की हड्डी है और इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर कांग्रेस लोकसभा व विधानसभा चुनाव में अपनी जीत का पर्चा लहराएगा।
इस अवसर पर जरनैल सिंह, बलबीर सिंह सिद्दू ,बलबीर सिंह सिद्दू, परमजीत सिंह संजीव कुमार, पंकज जोशी, राजकुमार कश्यप, गुरविंदर ढिल्लों, मनप्रीत सिंह संजीव कुमार लंबरदार, राजीव कुमार, सुभाष चंद्र सिंह, जसविंदर सिंह, मेजर सिंह, पंकज जोशी, रितेश कुमार, कृष्ण कुमार, पवन कुमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author: Jarnail
Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com