Explore

Search
Close this search box.

Search

November 5, 2025 8:15 AM

कुरुक्षेत्र का बौद्ध स्तूप बनेगा विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल : देवेन्द्र

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

हरियाणा के पुरातत्व एवं संग्रहालय मंत्री देवेंद्र बबली ने कुरुक्षेत्र के बौद्ध स्तूप पर्यटन स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर जुलाई 2022 तक पूरा किया जाएगा निर्माण कार्य, प्रोजेक्ट पर खर्च किया जाएगा करीब 6 करोड़ का बजट

कुरुक्षेत्र,जरनैल रंगा । हरियाणा के पुरातत्व एवं संग्रहालय मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि कुरुक्षेत्र का बौद्ध स्तूप पर्यटन की दृष्टि से एक विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनेगा। इस बौद्ध स्तूप को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए सरकार की तरफ से करीब 600 करोड़ का बजट मुहैया करवाया गया है। इस प्रोजेक्ट को आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान जुलाई 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।

पुरातत्व एवं संग्रहालय मंत्री देवेन्द्र बबली वीरवार को देर सायं कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर के पास बौद्ध स्तूप पर चल रहे निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले पुरातत्व एवं संग्रहालय मंत्री देवेन्द्र बबली, जजपा के जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला, जजपा के वरिष्ठ नेता माया राम, होशियार सिंह, नरेंद्र घराड़सी, दलबीर नैन, पुरातत्व विभाग की उप निदेशक विनानी भट्टाचार्य ने बौद्ध स्तूप के निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से एक-एक विषय के बारे में फीडबैक लेकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर पूरा फोकस रखने के सख्त आदेश भी दिए।

हरियाणा के पुरातत्व एवं संग्रहालय मंत्री देवेंद्र बबली ने कुरुक्षेत्र के बौद्ध स्तूप पर्यटन स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान

उन्होंने कहा कि पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की तरफ से बौद्ध स्तूप को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए 6 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है। इस बजट में से 447 लाख रुपए की राशि पाथ-वे बनाने, नेचुरल दिल्ली स्टोन, महिला, पुरुष व दिव्यांगों के लिए शौचालय, प्रतीक्षा कक्ष, टिकट रूम, सेवन शोप्स, मेडिटेशन हॉल सहित अन्य सिविल कार्यों पर खर्च की जाएगी। इसके अलावा 65 लाख रुपए की राशि रंग-बिरंगी लाइट लगाने पर खर्च होगी। इसके अलावा बागवानी विभाग की तरफ से प्लांटेशन का कार्य भी किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 33 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। इन तमाम कार्यों को लेकर तैयार की गई ड्राइंग का भी पुरातत्व मंत्री ने बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस पर्यटन स्थल पर निर्माण कार्य अप्रैल 2021 में शुरु किया गया था और आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान जुलाई 2022 तक सिविल वर्क को पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की सभी ऐतिहासिक धरोहरों का निरीक्षण किया जा रहा है और जिन-जिन साईट पर निर्माण कार्य चल रहा है, उन-उन जगहों पर निर्माण एजेंसियों को हिदायत दी जा रही है कि निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य को पूरा किया जाए और गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखा जाए, अगर किसी भी स्तर पर खामी पाई गई तो दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस निरीक्षण के दौरान पुरातत्व मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित कुछ लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि लोगों के विकास कार्यों से संबंधित समस्याओं को तुरंत दूर किया जाए और निर्माण कार्यों के अस्टीमेट तैयार करके भेजा जाए ताकि विकास कार्यों के लिए पैसा जारी किया जा सके।

Jarnail
Author: Jarnail

Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर