श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार जरनैल सिंह रंगा बने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश सह- सचिव
कुरुक्षेत्र । कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार और गजब हरियाणा समाचार पत्र के संपादक डॉ जरनैल सिंह श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश सह – सचिव घोषित किए गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने की है। इस अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा (एसपीएसएच) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने नवनियुक्त प्रदेश सह- सचिव जरनैल सिंह को संघ के हरियाणा प्रदेश के नए सह- सचिव नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि जरनैल सिंह रंगा एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जिनका प्रदेश में पत्रकारिता के प्रति योगदान सराहनीय रहा है। हरियाणा प्रदेश के सह- सचिव पद पर उनकी नियुक्ति श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।
डॉ बंसल ने कहा, डॉ जरनैल सिंह रंगा के अनुभव पर हमें पूरा विश्वास है कि संगठन नए आयामों को छुएगा और पत्रकारों के हितों के लिए वह अपनी ऊर्जा और ज्ञान का सर्वोत्तम उपयोग करेंगे जिससे हमारा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।
डॉ बंसल ने कहा कि, ” श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव समर्पित रहा है। जरनैल सिंह रंगा ने एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संघ निश्चित रूप से हरियाणा में पत्रकारों के हितों के लिए अद्वितीय कार्य करेगा।” प्रदेश पदाधिकारियों ने डॉ जरनैल सिंह रंगा को सह- सचिव पद पर नियुक्ति व उनके आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा (सोनीपत), प्रदेश संरक्षक डॉ डीएल मल्होत्रा (सोनीपत), हरमिंदर नागपाल (चंडीगढ़), प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र केम (करनाल),अनिल धीमान (कुरुक्षेत्र),दिनेश मेहता(हिसार),प्रदेश सह- सचिव शेलेन्द्र जैन (करनाल),पंकज सिंगला (पानीपत), रंजना शुक्ला (पंचकूला), प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल (सोनीपत), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश राजपूत (सोनीपत) सहित भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे। सभी ने संघ की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल के नेतृत्व में संघ को और सशक्त करने का संकल्प लिया।

Author: Jarnail
Jarnail Singh 9138203233 editor.gajabharyananews@gmail.com