Explore

Search
Close this search box.

Search

December 17, 2024 1:26 pm

देश में महिला सशक्तिकरण की पहली महिला प्रहरी थी सावित्रीबाई फुले : सैनी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

देश और प्रदेश में महिला शिक्षण संसथानों में सावित्री फुले के नाम पर चेयर स्थापित हो

करनाल , 3 जनवरी । देश में महिला शिक्षा की अलख जगाने वाली पहली महिलाशिक्षिका सावित्री वाई फुले जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय पिछड़ा बर्ग अनुसचित जाति जनजाति एवं अल्प संख्यक महासंघ राष्ट्रीय सैनी सभा करनाल तथा अंबेडकर समाज कल्याण सभा द्वारा सैक्टर 16 में डा. अंबेडकर भवन में कार्यक्रम आयोजित कियसा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय पिछड़ा बर्ग अनुसचित जाति जनजाति एवं अल्पसंख्यक महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव तथा राष्ट्रीय सैनी सभा के प्रदेशाध्यक्ष रमेश सैनी ने की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अंबेडकर समाज कल्याण सभा के प्रधान अमर सिंह पातलान थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री वाई फुले के चित्र पर उपस्थित जनों ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्वोधन में राष्ट्रीय पिछड़ा बर्ग अनुसचित जाति जनजाति एवं अल्पसंख्यक महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव तथा राष्ट्रीय सैनी सभा के प्रदेशाध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि देश की पहली महिला शिक्षिका साबित्री वाई फुलें ने ऐसे समय महिलाओं की शिक्षा को लेकर चली जब देश में बहु पत्नी प्रथा, बाल विवाह, सती प्रथा पूरे जारों पर थी। उन्होंने महिला सकूल और कालेज शुरू किए। संविधान निर्माता डा. बाबा साहेब अंबेदकर जी पर भी माता सावित्री वाई फुले का प्रभाव पड़ा।

उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले ने देश को महिला शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिमान दिए। उनकी याद में सरकारी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि करनाल के राजकीय महिला कालेज का नाम देश की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई पुुले के नाम पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के लिए माता सावित्री बाई फुले भगवान से कम नहीं ळैं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अमर सिंह पातलान ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने छुआ छूत, और कई समाज की कुरीतियों के खिलाफ काम किया।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्ति करण के क्षेत्र में काम करने वाली पहली महिला को जो सम्मान आजाद भारत में मिलनाचाहिए था वह नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की महिला शिक्षण संस्थानों में माता सावित्री बाई फुले के नाम पर चेयर स्थापित होना चाहिए। इस अवसर पर उपसिथत जनों को सजग समाज के संपादक शमशेर सिंह संधु, राष्ट्रीय सैनी सभा के जिला प्रधान श्याम सैनी, महासचिव रणधीर सैनी, मिनाक्षी सैनी म्त्युंजय सैनी, सुनीता चौधरी, बलराज रंगा, जिले सिंह बेरवाल, सनसनी के संपादक खुर्शीद आलम, करतार सिंह रंगा, राकेश सैनी ,दलवीर एडवोकेट सुरेंद्र बकील ने भी उपसिथत जनों को संबोधित किया। इस अवसर पर विजेंद्र सैनी, जयभगवान कश्यप, सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Jarnail
Author: Jarnail

Jarnail Singh 9138203233 [email protected]

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर