ऑस्टिन। टेक्सास में केंप्स रिडले कछुओं के संरक्षण के लिए 1970 के दशक से चलाए जा रहे अभियानों के बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पाद्रे द्वीप पर अंडों के संरक्षण और सुरक्षा के बाद से इनकी संख्या में लगातार भारी बढ़ोतरी हुई है।
वर्तमान आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष तटीय क्षेत्रों में कुल 697 घोंसले दर्ज किए गए हैं। यह सफलता वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हो रही है।