[ಕನ್ನಡ ಆವೃತ್ತಿ] स्क्रीन पर अंतिम संस्कार, मरती संवेदनाएं
ಹರಿಯಾಣ ವಿಶೇಷ ವರದಿ: जिस देश की पहचान दुनिया भर में अध्यात्म, धर्म और अटूट पारिवारिक बंधनों से रही है, वहां यह कैसी सामाजिक महामारी पैर पसार रही है? जिस सनातन संस्कृति में मातृदेवो भव, पितृदेवो भव का मंत्र गूंजता था, जहां श्रवण कुमार की गाथाएं पीढ़ियों को कर्तव्य और सेवा का पाठ पढ़ाती थीं, क्या उसी देश के लोग आज संस्कारों से इतने खोखले हो चुके हैं? जीवन भर अपनी खुशियों की बलि देकर बच्चों को पैरों पर खड़ा करने वाले पिताओं के संघर्ष का मोल आज सिर्फ एक वीडियो कॉल रह गया है।