वूमैन सोशल वेलफेयर सोसायटी ने सामूहिक रूप से किया सुंदरकांड का पाठ, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
आधुनिकता के साथ-साथ धर्म के प्रति भी रखें आस्था: वीना ढल. वूमैन सोशल वेलफेयर सोसायटी ने सामूहिक रूप से किया सुंदरकांड का पाठ, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल. अंबाला शहर । निर्मल विहार स्थित जिंदल विला में दिव्या जिंदल के निवास स्थान पर वूमैन सोशल वेलफेयर सोसायटी की सदस्याओं द्वारा सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्याओं ने पूर्ण श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड का पाठ किया। इसके पश्चात सुमधुर भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पाठ के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में फल व मिठाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर सोसायटी की सदस्या एवं 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रांड एंबेसडर वीना ढल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में लोग व्यस्तता के कारण पूजा-पाठ से दूर होते जा रहे हैं, लेकिन आज की नारी आधुनिकता के साथ-साथ अपनी संस्कृति और धर्म से भी गहरा जुड़ाव रखती है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ परिवार और आने वाली पीढ़ी को भी धर्म व आध्यात्मिकता से जोड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति हमें सिखाती है कि अपनी कमाई का कुछ हिस्सा और शारीरिक सेवा धर्म व समाज कल्याण के कार्यों में अवश्य लगानी चाहिए। कार्यक्रम में श्रद्धा चितकारा, सारिका रोनी, वीनस नागी, रिधिमा बक्शी, दिव्यानी नागी, रितू शर्मा, संगीता आहूजा, शिवानी, वीना चड्डा, रश्मि, कोमल, वंदना भल्ला, महाजन व शर्मा सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।
अंबाला शहर । निर्मल विहार स्थित जिंदल विला में दिव्या जिंदल के निवास स्थान पर वूमैन सोशल वेलफेयर सोसायटी की सदस्याओं द्वारा सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्याओं ने पूर्ण श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड का पाठ किया। इसके पश्चात सुमधुर भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पाठ के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में फल व मिठाइयां वितरित की गईं।
इस अवसर पर सोसायटी की सदस्या एवं 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रांड एंबेसडर वीना ढल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में लोग व्यस्तता के कारण पूजा-पाठ से दूर होते जा रहे हैं, लेकिन आज की नारी आधुनिकता के साथ-साथ अपनी संस्कृति और धर्म से भी गहरा जुड़ाव रखती है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ परिवार और आने वाली पीढ़ी को भी धर्म व आध्यात्मिकता से जोड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति हमें सिखाती है कि अपनी कमाई का कुछ हिस्सा और शारीरिक सेवा धर्म व समाज कल्याण के कार्यों में अवश्य लगानी चाहिए।
कार्यक्रम में श्रद्धा चितकारा, सारिका रोनी, वीनस नागी, रिधिमा बक्शी, दिव्यानी नागी, रितू शर्मा, संगीता आहूजा, शिवानी, वीना चड्डा, रश्मि, कोमल, वंदना भल्ला, महाजन व शर्मा सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।