KURUKSHETRA
PUBLISHED:
[ਪੰਜਾਬੀ ਸੰਸਕਰਣ] बीर सिंह कुरुक्षेत्र आप के लोकसभा सचिव नियुक्त,
ਹਰਿਆਣਾ ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ: कुरुक्षेत्र । आम आदमी पार्टी (आप) ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी के वरिष्ठ एवं निष्ठावान नेता बीर सिंह को बड़ी जिम...
कुरुक्षेत्र । आम आदमी पार्टी (आप) ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी के वरिष्ठ एवं निष्ठावान नेता बीर सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार बीर सिंह को कुरुक्षेत्र लोकसभा सचिव नियुक्त किया गया है। बीर सिंह आम आदमी पार्टी के गठन के समय से ही इसके साथ जुड़े हुए हैं और उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने यह फैसला लिया है।
नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का मिला इनाम
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीर सिंह ने आप के स्थापना काल से ही विभिन्न पदों पर रहकर ईमानदारी से काम किया है। कुरुक्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों में पार्टी की नीतियों और केजरीवाल मॉडल को जन-जन तक पहुँचाने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनकी इसी सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए अब उन्हें लोकसभा स्तर पर संगठन को धार देने की कमान सौंपी गई है।
लोकसभा सचिव बनाए जाने पर बीर सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता और लोकसभा अध्यक्ष सुमित हिंदुस्तानी सहित पार्टी के तमाम शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक साधारण और जमीनी कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।
नवनियुक्त लोकसभा सचिव बीर सिंह ने कहा कि
मेरा मुख्य लक्ष्य कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के हर गाँव और वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। पार्टी की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाकर आने वाले चुनावों में आप को इस क्षेत्र में सबसे मजबूत ताकत बनाया जाएगा।
बीर सिंह की इस नियुक्ति पर कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिला व लोकसभा स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
Dr. Jarnail Singh CHIEF EDITOR
Chief Editor - GajabHaryana
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।