पुरुषोत्तमपुरा बाग में लगेंगे विशेष स्टॉल पारदर्शी ऑनलाइन प्रणाली से 700 स्टॉल आवंटित, देशभर के व्यंजनों के लगेंगे 35 स्टॉल
गीता महोत्सव में सात समंदर पार के शिल्पकारों से गुलजार होगी धर्मनगरी पहली बार 18 देशों के 64 विदेशी शिल्पकार करेंगे शिरकत. पुरुषोत्तमपुरा बाग में लगेंगे विशेष स्टॉल पारदर्शी ऑनलाइन प्रणाली से 700 स्टॉल आवंटित, देशभर के व्यंजनों के लगेंगे 35 स्टॉल. कुरुक्षेत्र । धर्मनगरी में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 में इस बार देशी और विदेशी शिल्पकला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव के इतिहास में पहली बार 18 देशों के 64 से अधिक विदेशी शिल्पकार अपनी अनूठी कला का प्रदर्शन करने कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से 50 राष्ट्रीय अवार्डी शिल्पकारों को भी आमंत्रित किया गया है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) ने पारदर्शिता बरतते हुए ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से कुल 700 स्टॉल आवंटित किए हैं। केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने विशेष बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार इस बार विदेशी शिल्पकारों को विशेष रूप से आमंत्रित करने की पहल की गई है। भारत सरकार के माध्यम से भेजे गए निमंत्रण पर 18 देशों के 64 शिल्पकारों ने अपनी सहमति दे दी है। इन सभी विदेशी शिल्पकारों को ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में स्टॉल आवंटित किए जाएंगे, जिससे लाखों पर्यटक वैश्विक शिल्पकला को करीब से देख सकेंगे और अपने घरों के लिए दुर्लभ कलाकृतियां खरीद सकेंगे। सरस मेले में दिखेगा स्वयं सहायता समूहों का हुनर मानद सचिव ने बताया कि 50 राष्ट्रीय अवार्डी शिल्पकारों को केडीबी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के बाद स्टॉल आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा, हर वर्ष की भांति हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत देशभर के स्वयं सहायता समूहों (सेल्फ हेल्प ग्रुप) को भी आमंत्रित किया गया है। सरस मेले के अंतर्गत इन समूहों को 'ड्रॉ ऑफ लॉट्स' (लॉटरी प्रणाली) के माध्यम से 100 स्टॉल आवंटित किए जाएंगे। पर्यटकों को भाएगा देशभर के व्यंजनों का स्वाद महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के स्वाद को ध्यान में रखते हुए पहली बार विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों के 35 फूड स्टॉल लगाए जाएंगे। ऑनलाइन प्रणाली से आवंटित इन स्टॉलों में 25 रिफ्रेशमेंट के होंगे, जबकि 10 स्टॉल मिठाइयों, बेकरी और अन्य विशेष व्यंजनों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसी तरह 700 स्टॉलों के तहत आर्टीजन कार्ड होल्डर के लिए 300, विशेष पंजीकृत संस्थाओं के लिए 100, लकड़ी की शिल्पकला (वुड क्राफ्ट) के लिए 60, राष्ट्रीय अवार्डी शिल्पकारों के लिए 50, विशेष शिल्पकला के लिए 30 तथा ब्रांड प्रमोशन और कॉर्पोरेट के लिए 25 स्टॉल आरक्षित किए गए हैं।
कुरुक्षेत्र । धर्मनगरी में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 में इस बार देशी और विदेशी शिल्पकला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव के इतिहास में पहली बार 18 देशों के 64 से अधिक विदेशी शिल्पकार अपनी अनूठी कला का प्रदर्शन करने कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से 50 राष्ट्रीय अवार्डी शिल्पकारों को भी आमंत्रित किया गया है।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) ने पारदर्शिता बरतते हुए ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से कुल 700 स्टॉल आवंटित किए हैं।
केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने विशेष बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार इस बार विदेशी शिल्पकारों को विशेष रूप से आमंत्रित करने की पहल की गई है। भारत सरकार के माध्यम से भेजे गए निमंत्रण पर 18 देशों के 64 शिल्पकारों ने अपनी सहमति दे दी है। इन सभी विदेशी शिल्पकारों को ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में स्टॉल आवंटित किए जाएंगे, जिससे लाखों पर्यटक वैश्विक शिल्पकला को करीब से देख सकेंगे और अपने घरों के लिए दुर्लभ कलाकृतियां खरीद सकेंगे।
सरस मेले में दिखेगा स्वयं सहायता समूहों का हुनर
मानद सचिव ने बताया कि 50 राष्ट्रीय अवार्डी शिल्पकारों को केडीबी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के बाद स्टॉल आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा, हर वर्ष की भांति हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत देशभर के स्वयं सहायता समूहों (सेल्फ हेल्प ग्रुप) को भी आमंत्रित किया गया है। सरस मेले के अंतर्गत इन समूहों को 'ड्रॉ ऑफ लॉट्स' (लॉटरी प्रणाली) के माध्यम से 100 स्टॉल आवंटित किए जाएंगे।
पर्यटकों को भाएगा देशभर के व्यंजनों का स्वाद
महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के स्वाद को ध्यान में रखते हुए पहली बार विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों के 35 फूड स्टॉल लगाए जाएंगे। ऑनलाइन प्रणाली से आवंटित इन स्टॉलों में 25 रिफ्रेशमेंट के होंगे, जबकि 10 स्टॉल मिठाइयों, बेकरी और अन्य विशेष व्यंजनों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसी तरह 700 स्टॉलों के तहत आर्टीजन कार्ड होल्डर के लिए 300, विशेष पंजीकृत संस्थाओं के लिए 100, लकड़ी की शिल्पकला (वुड क्राफ्ट) के लिए 60, राष्ट्रीय अवार्डी शिल्पकारों के लिए 50, विशेष शिल्पकला के लिए 30 तथा ब्रांड प्रमोशन और कॉर्पोरेट के लिए 25 स्टॉल आरक्षित किए गए हैं।