गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
ઓન-ડિવાઇસ ઑડિયો
વ્યાસપુર/યમુનાનગર. હરિયાણાના મુખ્ય પ્રધાન નાયબ સિંહ सैनीએ જણાવ્યું હતું કે પ્રથમ પાતશાહી શ્રી गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं केवल किसी एक धर्म तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सत्य, सेवा, समानता और सद्भाव का संदेश दिया। मुख्यमंत्री सोमवार को यमुनानगर में कपालमोचन की पावन धरती पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर ड्रोन शो के माध्यम से हरियाणा की गौरवशाली विरासत, श्री गुरु नानक देव जी का संदेश और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के कपालमोचन प्रवास को प्रदर्शित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थराज कपालमोचन हमारी साझी आस्था का प्रतीक है। गुरु नानक देव जी और गुरु गोबिंद सिंह जी के चरण इस भूमि पर पड़े थे, जो इसके सिख इतिहास से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।
गुरु नानक देव जी ने दिया समानता और मानवता का संदेश:
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने 'नाम जपो, किरत करो और वंड छको' के माध्यम से जीवन जीने का मार्ग दिखाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सिख गुरुओं के सम्मान में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जैसे करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण और वीर बाल दिवस की घोषणा।
हरियाणा में सिख गुरुओं की स्मृति में हो रहे कार्य
मुख्यमंत्री ने श्राइन बोर्ड को धर्मशालाओं के विकास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 1984 के दंगों के पीड़ित 121 परिवारों को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान किया गया है। कुरुक्षेत्र में पहला सिख संग्रहालय और लोहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक का निर्माण किया जा रहा है।
Dr. Jarnail Singh CHIEF EDITOR
Chief Editor - GajabHaryana
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।