HARYANA
PUBLISHED:
विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर किया राजकीय स्कूल,जमालपुर का नाम रोशन: निर्मल
[Haryana Regional] सुखबीर/गजब हरियाणा सरस्वती नगर । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमालपुर का बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शानदार रहा। विद्यालय के होनहार विद्यार्थि...
Haryana News Bureau:
सुखबीर/गजब हरियाणा
सरस्वती नगर । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमालपुर का बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शानदार रहा। विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्रा तानिया ने 500 में से 455 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अनीष कुमार ने 431अंक प्राप्त कर हासिल किया, जबकि तृतीय स्थान पर तनु ने 427 अंक प्राप्त किए।विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्राचार्या निर्मल ने सभी विद्यार्थियों को इस उत्कृष्ट सफलता के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राध्यापक एवं स्टाफ सदस्य विनोद कुमार, जसविन्द्र कुमार, सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार, रजनी बख्शी, सोहन लाल, अजय अग्रवाल, दविन्द्र सिंह, अजय शर्मा, संजय कुमार, मदन लाल, दीपक कुमार, विनय कुमार (एबीआरसी) तथा अमित कुमार उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Dr. Jarnail Singh CHIEF EDITOR
Chief Editor - GajabHaryana
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।