INDIA
PUBLISHED:
[ਪੰਜਾਬੀ ਸੰਸਕਰਣ] खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने क्षेत्र में की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल
ਹਰਿਆਣਾ ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ: यमुनानगर, सुखबीर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खादी और ग्रामोद्योग आयोग(सूक्ष्म,लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय,भारत सरका...
यमुनानगर, सुखबीर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खादी और ग्रामोद्योग आयोग(सूक्ष्म,लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय,भारत सरकार
(केवीआईसी) ने खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार 1.87 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का आंकड़ा पार किया। केवीआईसी,अध्यक्ष मनोज कुमार ने वित्त वर्ष 2025-26 के अन्तिम आंकड़े जारी करते हुए क्षेत्र की रिकॉर्ड प्रगति को रेखांकित किया।उन्होंने एक प्रैस वार्ता
के दौरान से कहा है कि पिछले 12 वर्षों में उत्पादन में 380 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह क्षेत्र लगभग पांच गुना विस्तारित हुआ जबकि बिक्री में 501 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ छह गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की गई।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केवीआईसी की योजनाएं वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दे रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र ने बीते 12 वर्षों में विकास और परिवर्तन की अभूतपूर्व यात्रा तय की है। वित्त वर्ष 2025-26 में खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री 1,87,105 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई जो अब तक की सर्वाधिक बिक्री है और ग्रामीण भारत की बढ़ती उद्यमशीलता, आत्मनिर्भरता तथा आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त प्रमाण है।उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावी मार्गदर्शन,महात्मा गांधी की प्रेरणा तथा देश के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत करोड़ों कारीगरों की मेहनत को दिया।प्रधानमंत्री द्वारा खादी के सतत प्रचार-प्रसार का सकारात्मक प्रभाव इस क्षेत्र की बढ़ती स्वीकार्यता और बाजार विस्तार में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।ग्रामीण आजीविका सृजन में केवीआईसी की केंद्रीय भूमिका को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के अंतर्गत वित्त वर्ष 2025-26 में 66,494 नई इकाइयों की स्थापना की गई।इसके अलावा ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत वितरित मशीन/टूलकिट से कारीगरों के सशक्तिकरण को बढावा मिला।उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के अर्न्तगत अभी तक 51,230 विद्युत चालित चाक,2,46,099 बी-बॉक्स एवं बी-कालोनी,2,674 ऑटोमैटिक एवं पैडल चालित अगरबत्ती निर्माण मशीन,7,669 फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग एवं रिपेयरिंग टूलकिट,836 पेपर प्लेट एवं ढोना निर्माण मशीन,7,571 एसी,मोबाइल,सिलाई,इलेक्ट्रिशियन एवं प्लंबर टूलकिट,5,138 टर्नवुड,वेस्टवुड क्रॉफ्ट एवं लकड़ी के खिलौने बनाने की मशीन तथा 1,789 पामगुड़,तेल घानी एवं इमली प्रसंस्करण मशीनों का वितरण किया गया। जिसमें केवीआईसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में इस योजना के अर्न्तगत 37,769 मशीन,टूलकिट एवं उपकरणों का वितरण कर आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी केवीआईसी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में केवीआईसी के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत 79,682 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिनमें 47,382 महिलाएं शामिल हैं जो कुल का लगभग 59 प्रतिशत है।
इसके अतिरिक्त,पीएमईजीपी के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में 28,180 महिला उद्यमियों द्वारा इकाइयों की स्थापना की गई जिनके माध्यम से 3,09,980 महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। जो महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने में योजना की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। खादी क्षेत्र में लगभग 5 लाख कारीगरों में 80 प्रतिशत से अधिक महिलाओं की भागीदारी इस क्षेत्र को महिला नेतृत्व आधारित आर्थिक सशक्तिकरण का एक प्रभावी माध्यम बनाती है। इसी क्रम में खादी उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विपणन गतिविधियों के माध्यम से 30.83 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की गई है जो बाजार विस्तार और उपभोक्ता जुड़ाव को सुदृढ़ करती है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है । जो 2013-14 में 0.87 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 2.35 करोड़ रुपये तक पहुँच गई है। यह वृद्धि देश में हर घर तिरंगा जैसे जन-अभियानों के प्रभाव और खादी के प्रति बढ़ती जनभागीदारी को रेखांकित करती है।
Dr. Jarnail Singh CHIEF EDITOR
Chief Editor - GajabHaryana
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।