रविवार, 22 नवंबर 2026
LIVE MARKETS
USD/INR: ₹92.89 +0.04% | Gold 24K: ₹78,450 / 10g +₹210 | Silver: ₹92,800 +₹450 | BSE Sensex: 84,320.15 +340.20 (+0.40%) | Petrol: ₹95.28 / ली. | Diesel: ₹88.14 / ली.
KURUKSHETRA PUBLISHED:

कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा, खेलने निकले 9 वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने कुचला

कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा,  खेलने निकले 9 वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने कुचला​कुरुक्षेत्र  ।   पिपली बस स्टैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (जीटी रोड) पर हु...
Dr. Jarnail Singh
Dr. Jarnail Singh EDITOR
Chief Editor - GajabHaryana
SHARE: W 𝕏 f
कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा,  खेलने निकले 9 वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने कुचला
चित्र साभार: गजब हरियाणा डिजिटल ब्यूरो
कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा,  खेलने निकले 9 वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने कुचला

​कुरुक्षेत्र  ।   पिपली बस स्टैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (जीटी रोड) पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 9 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। स्कूल से लौटने के बाद घर के बाहर खेलने निकला बच्चा जब देर शाम तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक बच्चे को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।

​मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के निवासी दुधनाथ वर्तमान में पिपली स्थित गुरुद्वारा वाली गली में किराए के मकान में परिवार सहित रहते हैं और पेशे से माली हैं। उनके अनुसार, उनका सबसे छोटा बेटा लक्ष्मण (9), जो स्थानीय स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र था, दोपहर को स्कूल से लौटा था। कुछ देर बाद वह घर के बाहर खेलने चला गया, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आया।
​परिजनों ने जब आसपास के इलाके में तलाश शुरू की, तो स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने बताया कि पिपली बस स्टैंड के पास जीटी रोड पार करते समय एक बच्चे का गंभीर एक्सीडेंट हुआ है और एंबुलेंस उसे लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल ले गई है।
​
परिजन तुरंत बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे, जहां शवगृह में क्षत-विक्षत शव देखकर उनकी पहचान लक्ष्मण के रूप में हुई। चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे लक्ष्मण की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
​हादसे की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने पिता दुधनाथ के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीमें पिपली बस स्टैंड, जीटी रोड और आसपास के ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी हैं।

Dr. Jarnail Singh

Dr. Jarnail Singh CHIEF EDITOR

Chief Editor - GajabHaryana

[email protected]

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।