HARYANA
PUBLISHED:
[ਪੰਜਾਬੀ ਸੰਸਕਰਣ] सनक की इंतिहा: शादी से इनकार पर मासूम की बेरहमी से हत्या
ਹਰਿਆਣਾ ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ: 34 सेकंड में 8 बार जमीन पर पटका - सीसीटीवी में कैद हुई हैवानियतफिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक ऐसा रूह कंपा देने वाला मामला साम...
34 सेकंड में 8 बार जमीन पर पटका - सीसीटीवी में कैद हुई हैवानियत
फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक ऐसा रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की यादव कॉलोनी में एकतरफा प्यार और सनक में अंधे एक युवक ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज आरोपी ने महज 34 सेकंड के भीतर मासूम को आठ बार सड़क पर पटका, जिससे मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। यह पूरी खौफनाक वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज देखकर हर किसी का दिल दहल उठा।

टॉफी दिलाने के बहाने ले गया, फिर खेला खूनी खेल
मृतक बच्चे की पहचान डेढ़ वर्षीय आरव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला रती देवी अपनी मां के साथ किसी कानूनी सलाह के सिलसिले में शिकोहाबाद आई हुई थी। इसी दौरान आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक वहां पहुंच गया। आरोपी काफी समय से रती पर शादी करने का दबाव बना रहा था। शनिवार को भी उसने रती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन रती ने उसे साफ मना कर दिया।
शादी से इनकार सुनते ही जितेंद्र के सिर पर खून सवार हो गया। उसने रती को सबक सिखाने की खौफनाक साजिश रची। वह रती की नजरों से बचकर मासूम आरव को टॉफी दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर घर से बाहर ले गया। घर से कुछ ही दूरी पर जाते ही आरोपी ने अपनी असल हैवानियत दिखाई और बच्चे को पैरों से पकड़कर हवा में उछाला और सड़क पर पटकना शुरू कर दिया।

34 सेकंड का वो खौफनाक मंजर
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र ने महज 34 सेकंड के अंदर मासूम आरव को आठ बार पूरी ताकत से पक्की सड़क पर पटका। बच्चा दर्द से तड़पता रहा, लेकिन पत्थरदिल आरोपी का दिल नहीं पघला। जब उसे यकीन हो गया कि बच्चे की जान जा चुकी है, तो वह मासूम के लहुलूहान शव को उठाकर वापस रती के घर के मुख्य दरवाजे (गेट) पर फेंककर मौके से फरार हो गया।
घर के बाहर चीख-पुकार, पसरा मातम
जब रती देवी ने घर के गेट पर अपने लाडले का बेजान और खून से लथपथ शव देखा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शक बना हत्या की वजह: "बच्चा रहेगा तो पति के पास लौट जाएगी"
पुलिस की शुरुआती जांच और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जितेंद्र पाठक को यह शक था कि रती देवी अपने डेढ़ साल के बेटे की वजह से उससे शादी नहीं कर रही है। उसे डर था कि रती भविष्य में अपने पति के पास वापस लौट सकती है। इसी सनक और अविश्वास के चलते उसने मासूम आरव को अपने रास्ते का कांटा समझा और उसकी जान ले ली।
पुलिसिया कार्रवाई और आरोपी की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही शिकोहाबाद थाना पुलिस और उच्च अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की शिनाख्त पुख्ता कर ली गई है।
पुलिस प्रशासन का बयान:
यह एक बेहद जघन्य और अमानवीय अपराध है। घटना का सीसीटीवी फुटेज हमारे पास है। आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक के खिलाफ हत्या की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और कोर्ट से सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
Dr. Jarnail Singh CHIEF EDITOR
Chief Editor - GajabHaryana
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।