संप्रेषण में निपुणता व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में सफलता का आधार: डॉ. रणजीत फुलिया
कैथल । गांव कमालपुर स्थित पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रसिद्ध शिक्षाविद और मोटिवेटर डॉ. रणजीत सिंह फुलिया ने रिटेल और आई टी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों की अंग्रेजी और हिंदी संप्रेषण में निपुणता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन दिया। छात्रों का भाषा ज्ञान बढ़ाने के लिए भी विभिन्न अभ्यास करवाए गए। कार्यक्रम का समन्वय रिटेल व्याख्याता राहुल शर्मा और आईटी व्याख्याता नवीन ने किया।
इस विद्यालय में नेशनल स्किल क्वॉलिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत रिटेल और आई टी , दो व्यावसायिक कार्यक्रम चल रहे हैं। इन दोनों पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए संप्रेषण कला में निपुणता के महत्व को देखते हुए डॉ. रणजीत फुलिया ने नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने इस व्यावसायिक पाठ्यक्रम में काम आने वाले और लोक व्यवहार में प्रयुक्त होने वाले तथा छात्रोपयोगी, अंग्रेजी और हिंदी शब्दों के ज्ञान में वृद्धि भी कराई। व्याकरण के मूलभूत सिद्धांतों पर भी समझाया गया। विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के प्रति डर और झिझक दूर हुए और प्रतियोगिता में आगे बढ़ने की लग्न पैदा हुई। उन्होंने कुछ विषयों पर बोलकर अभ्यास भी किये।
डॉ. फुलिया से मार्गदर्शन मिलना सौभाग्य: तमन्ना, छात्रा

कार्यक्रम के अंत में कुछ विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। तमन्ना ने कहा कि डॉक्टर रणजीत फुलिया ने उन्हें बहुत सरल और स्पष्ट विधि से अंग्रेजी और संप्रेषण से संबंधित बहुत कुछ सिखाया और उन्होंने बहुत से ऐसे उपयोगी शब्द सीखे जिनका उन्हें पता ही नहीं था। उसने यह भी कहा कि डॉ . रणजीत बहुत करुणा भाव से छात्रों का मार्गदर्शन करते हैं और ईश्वर करे कि ऐसे शिक्षक सभी छात्रों को मिलें।उसने प्रसन्नता व्यक्त की कि
डॉ. फुलिया ने देश भर के ग्यारह सौ से अधिक स्कूलों में छात्रों का मार्गदर्शन किया है और उसके विद्यालय के छात्रों को भी उनसे सीखने का सौभाग्य मिला है। उनके मार्गदर्शन से निःसंदेह सभी छात्रों में नई स्फूर्ति का संचार हुआ है।
इस अवसर पर विद्यालय के इंचार्ज श्री सतीश मौन ने छात्रों को प्रेरित करने के लिए डॉ. फुलिया का आभार व्यक्त किया।
Dr. Jarnail Singh CHIEF EDITOR
Chief Editor - GajabHaryana
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।