संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार: नायब सिंह सैनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की समरसता और समानता की विचारधारा का आधुनिक स्वरूप: मुख्यमंत्री
सामाजिक समरसता हमारी सरकार की मूल भावना, सभी वर्गों के महापुरुषों का सम्मान और सामाजिक उत्थान हमारा संकल्प: नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की पावन चरण पादुकाओं को सिर पर धारण कर किया समरसता संकल्प यात्रा का अभिनंदन
सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत, सामाजिक एकता को नई दिशा देगी यात्रा: लाल सिंह आर्य
संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार: नायब सिंह सैनी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की समरसता और समानता की विचारधारा का आधुनिक स्वरूप: मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता हमारी सरकार की मूल भावना, सभी वर्गों के महापुरुषों का सम्मान और सामाजिक उत्थान हमारा संकल्प: नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री ने सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की पावन चरण पादुकाओं को सिर पर धारण कर किया समरसता संकल्प यात्रा का अभिनंदन सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत, सामाजिक एकता को नई दिशा देगी यात्रा: लाल सिंह आर्य. कुरुक्षेत्र । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज ने लगभग साढ़े छह सौ वर्ष पहले जिस समतामूलक, भेदभाव मुक्त और खुशहाल समाज की कल्पना की थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार उसी संकल्प को धरातल पर साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास वास्तव में सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की समानता, सामाजिक न्याय और समरसता की विचारधारा का आधुनिक एवं व्यावहारिक स्वरूप है। सरकार का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सम्मान, समान अवसर और विकास का पूरा लाभ मिले। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को कुरुक्षेत्र के उमरी में सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही देशव्यापी समरसता संकल्प यात्रा के भव्य स्वागत समारोह एवं विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने यात्रा का श्रद्धापूर्वक अभिनंदन किया और सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की पावन चरण पादुकाओं को सिर पर धारण कर मंच तक पहुंचे। इस अवसर पर उपस्थित संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं और विभिन्न समाजों के लोगों ने सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 नवंबर को पंजाब के जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां से प्रारंभ हुई समरसता संकल्प यात्रा लगभग 2,402 किलोमीटर का सफर तय कर 3 दिसंबर को वाराणसी स्थित सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर पहुंचेगी। हरियाणा के आठ जिलों से गुजरने वाली यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समानता, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का व्यापक अभियान है। सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज का बेगमपुरा आज भी आदर्श समाज की प्रेरणा: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय भक्ति परंपरा में सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज का स्थान अद्वितीय है। वे महान संत होने के साथ-साथ युगदृष्टा, समाज सुधारक और मानवता के सच्चे पथप्रदर्शक थे। जब समाज ऊंच-नीच, छुआछूत, भेदभाव और आडंबर जैसी कुरीतियों से जकड़ा हुआ था, तब उन्होंने अपनी वाणी और कर्मों से सामाजिक समानता एवं मानवीय गरिमा की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज का संदेश मन चंगा तो कठौती में गंगा आज भी हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति बाहरी आडंबर में नहीं, बल्कि शुद्ध अंत:करण, ईमानदारी और नेक कर्मों में निहित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज ने बेगमपुरा के रूप में ऐसे आदर्श समाज की कल्पना की थी, जहां कोई दुख, भय, अभाव या भेदभाव न हो तथा प्रत्येक व्यक्ति समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर सके। यही सोच आज हमारी सरकार की अंत्योदय आधारित जनकल्याणकारी नीतियों का प्रेरणास्रोत है। सामाजिक समरसता हमारी मूल भावना, हर वर्ग के महापुरुषों का सम्मान सरकार का संकल्प मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सामाजिक समरसता हमारी सरकार की सोच और कार्यशैली की मूल भावना है। डबल इंजन सरकार ने सभी वर्गों के संतों, महापुरुषों और महान समाज सुधारकों की जयंतियों को सम्मानपूर्वक मनाने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में व्यापक पहल की है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय अनेक महापुरुषों के योगदान को वह प्राथमिकता और व्यापक पहचान नहीं मिल सकी, जिसके वे अधिकारी थे। हमारी सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सामाजिक एकता, समान अवसर और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के नए आयाम स्थापित करना हमारा दृढ़ संकल्प है। हम ऐसा हरियाणा बनाना चाहते हैं, जहां छत्तीस बिरादरी के बीच भाईचारा और आपसी सम्मान और अधिक मजबूत हो तथा विकास की यात्रा में कोई भी वर्ग पीछे न रहे। 124 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भव्य गुरु रविदास धाम, 125 फुट ऊंची प्रतिमा होगी स्थापित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार संत-महापुरुषों की शिक्षाओं और महान विचारों को आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में 124 करोड़ रुपये की लागत से भव्य गुरु रविदास धाम का निर्माण किया जा रहा है। यहां सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की 125 फुट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह धाम उत्तर भारत में आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा आने वाली पीढिय़ों को सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के महान जीवन दर्शन से परिचित कराएगा। सामाजिक न्याय और अंत्योदय को धरातल पर उतार रही हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियों के केंद्र में गरीब, वंचित और जरूरतमंद व्यक्ति है। समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर देना और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोडऩा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों के संरक्षण के लिए हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया गया है। इसी प्रकार प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के सरकारी पदों में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण की योजनाओं के माध्यम से वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को आगे बढऩे के अवसर प्रदान कर रही हैं। सरकार का संकल्प है कि विकास की प्रक्रिया में कोई पात्र व्यक्ति पीछे न रह जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महापुरुष किसी एक जाति या समाज विशेष के नहीं होते, बल्कि उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता की साझा धरोहर होती हैं। सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के प्रति सच्ची श्रद्धा तभी होगी, जब हम उनके बताए समानता, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक न्याय के मार्ग को अपने व्यवहार में अपनाएंगे। संत-महापुरुषों के आदर्श सामाजिक एकता की सबसे बड़ी शक्ति भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की शिक्षाओं को संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डाला। भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह ने सामाजिक भेदभाव समाप्त कर सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की भावना को समरसता संकल्प यात्रा का प्रमुख उद्देश्य बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज ने जीवनभर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए भक्ति, सत्य और मानवता का मार्ग दिखाया। सामाजिक समरसता भाजपा की मूल विचारधारा है और केंद्र एवं हरियाणा सरकार उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान एवं कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि उमरी में बनने वाला गुरु रविदास धाम सामाजिक समानता और सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की महान विरासत का प्रतीक बनेगा। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के जीवन दर्शन को भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और मानवीय मूल्यों का जीवंत स्वरूप बताया। कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने किया। इस मौके पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, राज्यसभा सांसद डॉ. भावा सिंह, सीएम कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, विधायक सतपाल जांबा, चेयरमैन रविंद्र सांगवान, चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी, चेयरमैन सुभाष कलसाना, चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, चेयरपर्सन माफी ढांडा, उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, मीडिया कोआर्डिनेटर तुषार सैनी, जिप उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, जिलाध्यक्ष रमेश सैनी, भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी, असीम गोयल, सुनीता दुग्गल, अनूप धानक, विशम्बर वाल्मीकि, सत्यप्रकाश जरावता, लाल सिंह आर्य, डॉ शिवेश कुमार राम, अशोक कुमार गुर्जर, शाश्वतानंद महाराज, धर्मवीर मिर्जापुर, सुशील राणा, राजकुमार सैनी, अवनीत वडैच, बीबी करतार कौर सहित अनेक संत-महात्मा, गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
ਖ਼ਬਰ ਸੁਣੋ
• 11 min read
ਆਨ-ਡਿਵਾਈਸ ਆਡੀਓ
0:00Paragraph 0 / 0~11:00
कुरुक्षेत्र । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज ने लगभग साढ़े छह सौ वर्ष पहले जिस समतामूलक, भेदभाव मुक्त और खुशहाल समाज की कल्पना की थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार उसी संकल्प को धरातल पर साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास वास्तव में सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की समानता, सामाजिक न्याय और समरसता की विचारधारा का आधुनिक एवं व्यावहारिक स्वरूप है। सरकार का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सम्मान, समान अवसर और विकास का पूरा लाभ मिले।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को कुरुक्षेत्र के उमरी में सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही देशव्यापी समरसता संकल्प यात्रा के भव्य स्वागत समारोह एवं विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने यात्रा का श्रद्धापूर्वक अभिनंदन किया और सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की पावन चरण पादुकाओं को सिर पर धारण कर मंच तक पहुंचे। इस अवसर पर उपस्थित संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं और विभिन्न समाजों के लोगों ने सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 नवंबर को पंजाब के जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां से प्रारंभ हुई समरसता संकल्प यात्रा लगभग 2,402 किलोमीटर का सफर तय कर 3 दिसंबर को वाराणसी स्थित सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर पहुंचेगी। हरियाणा के आठ जिलों से गुजरने वाली यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समानता, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का व्यापक अभियान है।
सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज का बेगमपुरा आज भी आदर्श समाज की प्रेरणा: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय भक्ति परंपरा में सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज का स्थान अद्वितीय है। वे महान संत होने के साथ-साथ युगदृष्टा, समाज सुधारक और मानवता के सच्चे पथप्रदर्शक थे। जब समाज ऊंच-नीच, छुआछूत, भेदभाव और आडंबर जैसी कुरीतियों से जकड़ा हुआ था, तब उन्होंने अपनी वाणी और कर्मों से सामाजिक समानता एवं मानवीय गरिमा की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज का संदेश मन चंगा तो कठौती में गंगा आज भी हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति बाहरी आडंबर में नहीं, बल्कि शुद्ध अंत:करण, ईमानदारी और नेक कर्मों में निहित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज ने बेगमपुरा के रूप में ऐसे आदर्श समाज की कल्पना की थी, जहां कोई दुख, भय, अभाव या भेदभाव न हो तथा प्रत्येक व्यक्ति समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर सके। यही सोच आज हमारी सरकार की अंत्योदय आधारित जनकल्याणकारी नीतियों का प्रेरणास्रोत है।
सामाजिक समरसता हमारी मूल भावना, हर वर्ग के महापुरुषों का सम्मान सरकार का संकल्प
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सामाजिक समरसता हमारी सरकार की सोच और कार्यशैली की मूल भावना है। डबल इंजन सरकार ने सभी वर्गों के संतों, महापुरुषों और महान समाज सुधारकों की जयंतियों को सम्मानपूर्वक मनाने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में व्यापक पहल की है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय अनेक महापुरुषों के योगदान को वह प्राथमिकता और व्यापक पहचान नहीं मिल सकी, जिसके वे अधिकारी थे। हमारी सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सामाजिक एकता, समान अवसर और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के नए आयाम स्थापित करना हमारा दृढ़ संकल्प है। हम ऐसा हरियाणा बनाना चाहते हैं, जहां छत्तीस बिरादरी के बीच भाईचारा और आपसी सम्मान और अधिक मजबूत हो तथा विकास की यात्रा में कोई भी वर्ग पीछे न रहे।
124 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भव्य गुरु रविदास धाम, 125 फुट ऊंची प्रतिमा होगी स्थापित
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार संत-महापुरुषों की शिक्षाओं और महान विचारों को आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में 124 करोड़ रुपये की लागत से भव्य गुरु रविदास धाम का निर्माण किया जा रहा है। यहां सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की 125 फुट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह धाम उत्तर भारत में आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा आने वाली पीढिय़ों को सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के महान जीवन दर्शन से परिचित कराएगा।
सामाजिक न्याय और अंत्योदय को धरातल पर उतार रही हरियाणा सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियों के केंद्र में गरीब, वंचित और जरूरतमंद व्यक्ति है। समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर देना और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोडऩा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों के संरक्षण के लिए हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया गया है। इसी प्रकार प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के सरकारी पदों में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण की योजनाओं के माध्यम से वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को आगे बढऩे के अवसर प्रदान कर रही हैं। सरकार का संकल्प है कि विकास की प्रक्रिया में कोई पात्र व्यक्ति पीछे न रह जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महापुरुष किसी एक जाति या समाज विशेष के नहीं होते, बल्कि उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता की साझा धरोहर होती हैं। सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के प्रति सच्ची श्रद्धा तभी होगी, जब हम उनके बताए समानता, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक न्याय के मार्ग को अपने व्यवहार में अपनाएंगे।
संत-महापुरुषों के आदर्श सामाजिक एकता की सबसे बड़ी शक्ति
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की शिक्षाओं को संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डाला।
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह ने सामाजिक भेदभाव समाप्त कर सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की भावना को समरसता संकल्प यात्रा का प्रमुख उद्देश्य बताया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज ने जीवनभर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए भक्ति, सत्य और मानवता का मार्ग दिखाया। सामाजिक समरसता भाजपा की मूल विचारधारा है और केंद्र एवं हरियाणा सरकार उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान एवं कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि उमरी में बनने वाला गुरु रविदास धाम सामाजिक समानता और सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की महान विरासत का प्रतीक बनेगा। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के जीवन दर्शन को भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और मानवीय मूल्यों का जीवंत स्वरूप बताया। कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने किया।
इस मौके पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, राज्यसभा सांसद डॉ. भावा सिंह, सीएम कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, विधायक सतपाल जांबा, चेयरमैन रविंद्र सांगवान, चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी, चेयरमैन सुभाष कलसाना, चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, चेयरपर्सन माफी ढांडा, उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, मीडिया कोआर्डिनेटर तुषार सैनी, जिप उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, जिलाध्यक्ष रमेश सैनी, भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी, असीम गोयल, सुनीता दुग्गल, अनूप धानक, विशम्बर वाल्मीकि, सत्यप्रकाश जरावता, लाल सिंह आर्य, डॉ शिवेश कुमार राम, अशोक कुमार गुर्जर, शाश्वतानंद महाराज, धर्मवीर मिर्जापुर, सुशील राणा, राजकुमार सैनी, अवनीत वडैच, बीबी करतार कौर सहित अनेक संत-महात्मा, गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।