रविवार, 22 नवंबर 2026
LIVE MARKETS
USD/INR: ₹92.89 +0.04% | Gold 24K: ₹78,450 / 10g +₹210 | Silver: ₹92,800 +₹450 | BSE Sensex: 84,320.15 +340.20 (+0.40%) | Petrol: ₹95.28 / ली. | Diesel: ₹88.14 / ली.
HARYANA PUBLISHED:

स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज 30 अगस्त को इंद्री में करेंगे अमृतवर्षा

छठे महान संत समागम को लेकर संगत में भारी उत्साहगजब हरियाणा/ब्यूरो इंद्री ।  डेरा स्वामी जगत गिरि आश्रम पठानकोट (पंजाब) के गद्दीनशीन श्री श्री 108 स्वामी गुरदीप गिरी महाराज आगामी 30...
Dr. Jarnail Singh
Dr. Jarnail Singh EDITOR
Chief Editor - GajabHaryana
SHARE: W 𝕏 f
स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज 30 अगस्त को इंद्री में करेंगे अमृतवर्षा
चित्र साभार: गजब हरियाणा डिजिटल ब्यूरो
छठे महान संत समागम को लेकर संगत में भारी उत्साह

गजब हरियाणा/ब्यूरो 
इंद्री ।  डेरा स्वामी जगत गिरि आश्रम पठानकोट (पंजाब) के गद्दीनशीन श्री श्री 108 स्वामी गुरदीप गिरी महाराज आगामी 30 अगस्त (रविवार) को इंद्री पधारकर साध-संगत को अपने पावन वचनों से निहाल करेंगे। रविदासिया धर्म तथा शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज जी के 650वें पावन प्रकाशोत्सव को समर्पित छठे महान संत समागम में स्वामी जी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। करनाल रोड स्थित नई अनाज मंडी के सामने दीवान पैलेस में आयोजित होने वाले इस दिव्य समागम में स्वामी जी के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
समागम में स्वामी गुरदीप गिरी महाराज के सानिध्य के साथ-साथ बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) से पधारे स्वामी वीर सिंह हितकारी जी एवं महात्मा सतीश दास हाबड़ी का भी आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पूज्य स्वामी जी के दर्शन और प्रवचनों का श्रवण करने के लिए हरियाणा समेत पंजाब और उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में संत-महात्मा और संगत इंद्री पहुंचेगी।
आयोजन के तहत प्रातः 7:00 बजे से 10:00 बजे तक पवित्र अमृतवाणी का पाठ किया जाएगा। इसके उपरांत सुबह 10:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज और अन्य संतों के मुखारविंद से अमृतमयी सत्संग और आध्यात्मिक विचारों का प्रवाह होगा। समागम में श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर निरंतर बरतेगा। क्षेत्र की संगत ने पूज्य स्वामी जी के स्वागत की तैयारियां पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू कर दी 
Dr. Jarnail Singh

Dr. Jarnail Singh CHIEF EDITOR

Chief Editor - GajabHaryana

[email protected]

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।