HARYANA
PUBLISHED:
छठे महान संत समागम में आज इंद्री पहुंचेंगे स्वामी गुरदीप गिरी महाराज
संगत को अमृतवर्षा कर करेंगे निहाल इंद्री । डेरा स्वामी जगत गिरि आश्रम पठानकोट (पंजाब) के गद्दीनशीन श्री श्री 108 स्वामी गुरदीप गिरी महाराज आज इंद्री पधारकर साध-संगत को अपने ...
संगत को अमृतवर्षा कर करेंगे निहाल
इंद्री । डेरा स्वामी जगत गिरि आश्रम पठानकोट (पंजाब) के गद्दीनशीन श्री श्री 108 स्वामी गुरदीप गिरी महाराज आज इंद्री पधारकर साध-संगत को अपने पावन वचनों से निहाल करेंगे। रविदासिया धर्म तथा शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज जी के 650वें पावन प्रकाशोत्सव को समर्पित छठे महान संत समागम में स्वामी जी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। करनाल रोड स्थित नई अनाज मंडी के सामने दीवान पैलेस में आयोजित होने वाले इस दिव्य समागम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

समागम में स्वामी गुरदीप गिरी महाराज के सानिध्य के साथ-साथ बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) से पधारे स्वामी वीर सिंह हितकारी जी एवं महात्मा सतीश दास हाबड़ी का भी आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पूज्य स्वामी जी के दर्शन और प्रवचनों का श्रवण करने के लिए हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में संत-महात्मा और संगत इंद्री पहुंच रही है।

ब्रह्मज्ञानी, तत्वदर्शी, दूरदर्शी और दयालु स्वभाव के धनी स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज के दर्शन मात्र से ही श्रद्धालु आत्मिक शांति और अंतर्संतुष्टि का अनुभव करते हैं। स्वामी जी ने पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड सहित विदेशों में भी जाकर संगत को शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज जी की अमृतवाणी और इलाही वाणी से निहाल किया है।
Dr. Jarnail Singh CHIEF EDITOR
Chief Editor - GajabHaryana
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।