HARYANA
PUBLISHED:
यूके पहुंचे स्वामी गुरदीप गिरि जी महाराज
बर्मिंघम में बंटी राम और उनके समस्त परिवार ने किया भव्य स्वागतडॉ जरनैल रंगा/गजब हरियाणा बर्मिंघम (इंग्लैंड) । जगत पितामह शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज जी के 650वें पावन प्रकाशोत्सव...
बर्मिंघम में बंटी राम और उनके समस्त परिवार ने किया भव्य स्वागत
डॉ जरनैल रंगा/गजब हरियाणा
बर्मिंघम (इंग्लैंड) । जगत पितामह शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज जी के 650वें पावन प्रकाशोत्सव को समर्पित सतगुरु जी की अमर गुरबाणी और उनके कल्याणकारी संदेशों के वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए परम पूज्य श्री श्री 108 संत स्वामी गुरदीप गिरि जी महाराज इन दिनों विदेश प्रवास पर हैं। पिछले लगभग 15 दिनों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धर्म प्रचार की सेवा निभा रहे स्वामी जी यूके के विभिन्न शहरों में संगत को गुरुबाणी और सतगुरु जी की पावन शिक्षाओं से जोड़ रहे हैं।
इसी आध्यात्मिक यात्रा के दौरान इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर पहुँचने पर स्वामी जी का अत्यंत श्रद्धा और गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। बर्मिंघम निवासी बंटी राम और उनके समस्त परिवार ने परम पूज्य स्वामी जी की अगवानी करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी जी ने बंटी राम के गृह आगमन पर समूचे परिवार को अपना अमूल्य आशीर्वाद बख्शा और सतगुरु जी की कृपा से निहाल किया।
इस पावन अवसर पर स्वामी जी ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि सतगुरु रविदास महाराज जी की बाणी संपूर्ण मानवता को प्रेम, एकता और बेगमपुरा का संदेश देती है। 650वें प्रकाश पर्व के इस ऐतिहासिक अवसर पर हमारा यह दायित्व है कि हम गुरु जी के इस विचार को दुनिया के कोने-कोने तक पहुँचाएं। स्वामी जी के इस प्रवास से विदेश की धरती पर बसी संगत में भारी उत्साह और भक्ति का माहौल है। बंटी राम और उनके परिवार ने स्वामी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परम पूज्य स्वामी जी के शुभ चरणों से उनका गृह और जीवन धन्य हो गया है।
Dr. Jarnail Singh CHIEF EDITOR
Chief Editor - GajabHaryana
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।