Sun, 22 Nov, 2026
☀️ कुरुक्षेत्र: 23°C
LIVE MARKETS
USD/INR: ₹92.89 +0.04% | Gold 24K: ₹78,450 / 10g +₹210 | Silver: ₹92,800 +₹450 | BSE Sensex: 84,320.15 +340.20 (+0.40%) | Petrol: ₹95.28 / ली. | Diesel: ₹88.14 / ली.
KURUKSHETRA PUBLISHED:

फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा डीएवी कॉलेज में जल्द लहराएगा 36 फुट ऊंचा तिरंगा

[Haryana Regional] फ्लैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया ने डीएवी कॉलेज को भेंट किया 36 फुट ऊंचा तिरंगागीता/गजब हरियाणा पिहोवा ।  राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान को...
Dr. Jarnail Singh
Dr. Jarnail Singh EDITOR
Chief Editor - GajabHaryana
SHARE: W 𝕏 f
फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा डीएवी कॉलेज में जल्द लहराएगा 36 फुट ऊंचा तिरंगा
चित्र साभार: गजब हरियाणा डिजिटल ब्यूरो

Haryana News Bureau:

फ्लैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया ने डीएवी कॉलेज को भेंट किया 36 फुट ऊंचा तिरंगा

गीता/गजब हरियाणा 
पिहोवा ।  राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में व्यापक राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत क्षेत्र के नौ विधानसभा हल्कों में विशाल तिरंगे स्थापित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में पिहोवा स्थित डीएवी कॉलेज परिसर में 36 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के लिए फ्लैग पोल स्थापित किया जा चुका है। शुक्रवार को फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से डॉ. राज कुमार एवं पिहोवा हल्का प्रभारी जीत राम ने कॉलेज प्रशासन को राष्ट्रीय ध्वज तथा उससे संबंधित आवश्यक सामग्री भेंट की। इस दौरान कॉलेज स्टाफ के साथ राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, उसके महत्व और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की विभिन्न राष्ट्रहित गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने ध्वजदंड के निर्माण कार्य और  स्थल का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर डीएवी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुमनलता सिरोही ने सांसद नवीन जिन्दल एवं फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवीन जिन्दल ने देश के प्रत्येक नागरिक को अपने घर और संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने के लिए वर्षों तक ऐतिहासिक संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में स्थापित होने वाला यह विशाल तिरंगा विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देशसेवा की भावना को और प्रबल करेगा।

उल्लेखनीय है कि फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया देशभर में 200 से अधिक स्थानों पर विशाल राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कर चुकी है। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में भी संस्था द्वारा लगातार राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि युवा पीढ़ी तिरंगे से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए।
इस अवसर पर डॉ. सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. गुरप्रीत कौर, डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. सुनीता चहल, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. रविन्द्र कुमार, प्रो. अजय, प्रो. अनु शर्मा, प्रो. सुखबीर, प्रो. रश्मि शर्मा, प्रो. इकबाल, प्रो. नीशु रानी तथा श्री रूप सिंह सहित कॉलेज स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Dr. Jarnail Singh

Dr. Jarnail Singh CHIEF EDITOR

Chief Editor - GajabHaryana

[email protected]

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।