Sun, 22 Nov, 2026
☀️ कुरुक्षेत्र: 23°C
LIVE MARKETS
USD/INR: ₹92.89 +0.04% | Gold 24K: ₹78,450 / 10g +₹210 | Silver: ₹92,800 +₹450 | BSE Sensex: 84,320.15 +340.20 (+0.40%) | Petrol: ₹95.28 / ली. | Diesel: ₹88.14 / ली.
KURUKSHETRA PUBLISHED:

Haryana को-ऑपरेटिव बार एसोसिएशन का हुआ गठन, सचिन गुप्ता Ladwa बने अध्यक्ष

[Haryana Regional]  चंडीगढ़ ।  हरियाणा सरकार के सहकारिता विभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न न्यायिक प्राधिकरणों और न्यायालयों में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं की एक महत...
Dr. Jarnail Singh
Dr. Jarnail Singh EDITOR
Chief Editor - GajabHaryana
SHARE: W 𝕏 f
Haryana को-ऑपरेटिव बार एसोसिएशन का हुआ गठन, सचिन गुप्ता Ladwa बने अध्यक्ष
चित्र साभार: गजब हरियाणा डिजिटल ब्यूरो

Haryana News Bureau:

 
चंडीगढ़ ।  हरियाणा सरकार के सहकारिता विभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न न्यायिक प्राधिकरणों और न्यायालयों में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वकीलों के हितों और सहकारिता अदालतों की कार्यप्रणाली को लेकर कई गंभीर चर्चाएं हुईं। बैठक में एक ऐतिहासिक और बड़ा निर्णय लेते हुए वकीलों के लिए एक स्वतंत्र संगठन के गठन को मंजूरी दी गई। सभी सदस्यों ने एक सुर में  हरियाणा को-ऑपरेटिव बार एसोसिएशन के गठन की आधिकारिक घोषणा की, जो तत्काल प्रभाव से सक्रिय हो गई है।

यह एसोसिएशन हरियाणा सरकार के सहकारिता विभाग के अधीन आने वाले विभिन्न शीर्ष न्यायिक प्राधिकरणों - जैसे अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, विशेष सचिव, रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसाइटी, अतिरिक्त रजिस्ट्रार तथा अन्य संबंधित अपीलीय प्राधिकारियों क समक्ष कार्यरत सभी अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र आधिकारिक संस्था होगी।

संगठन को मिला वरिष्ठों का मार्गदर्शन, सर्वसम्मति से चुनी गई टीम

एसोसिएशन को सही दिशा और कानूनी बारीकियों का लाभ देने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता सी आर दलाल को मुख्य संरक्षक, सुरेंद्र सिंह दलाल और यू.के. अग्निहोत्री को संरक्षक के रूप में नामित किया गया है। इसके साथ ही पूरी कार्यकारिणी का चुनाव बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। टीम में सचिन गुप्ता लाडवा को अध्यक्ष, राजवीर सिंह सिहाग को उपाध्यक्ष, कुलबीर दलाल को सचिव, राजीव शर्मा को कोषाध्यक्ष और अंशु अग्निहोत्री को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए महावीर सिंह भूरा, हिमांशु बंसल और अरुण शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

वकीलों के मान-सम्मान और कानूनी सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है एसोसिएशन:  सचिन गुप्ता


नवनियुक्त अध्यक्ष सचिन गुप्ता लाडवा ने पदभार संभालते ही संगठन के विजन को सामने रखा और सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझ पर जो भरोसा इस सम्मानित बार ने जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा। हमारा मुख्य उद्देश्य केवल एक पद हासिल करना नहीं, बल्कि सहकारिता न्यायालयों में वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे हमारे साथी वकीलों के हितों और उनके मान-सम्मान की रक्षा करना है।
अक्सर को-ऑपरेटिव कानूनों से जुड़े मामलों में अधिवक्ताओं और मुवक्किलों को कई व्यावहारिक और तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह एसोसिएशन अब उन सभी समस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत और साझा मंच के रूप में कार्य करेगी। हम सहकारिता विभाग के उच्च अधिकारियों और न्यायिक संस्थाओं के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर कोर्ट की कार्यप्रणाली को और अधिक सुचारू, पारदर्शी और वकील-फ्रेंडली बनाने में पूरा सहयोग देंगे। मैं पूरी टीम और कार्यकारिणी सदस्यों से अपील करता हूँ कि वे इस संगठन को राज्य स्तर पर सबसे मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें।

इस बैठक के समापन पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने का तांता लग गया। उपस्थित सभी वकीलों ने भरोसा जताया कि इस स्वतंत्र बार एसोसिएशन के आने से सहकारिता अदालतों की व्यवस्था में एक सकारात्मक और बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
Dr. Jarnail Singh

Dr. Jarnail Singh CHIEF EDITOR

Chief Editor - GajabHaryana

[email protected]

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।