रविवार, 29 नवंबर 2026
MARKETS
BSE Sensex: 83,339.26 -1.17%
NSE Nifty 50: 25,607.2 -1.07%
Gold 24K (10g): ₹1,09,677 +2.91%
Silver (1kg): ₹1,30,650 +7.80%
USD / INR: ₹92.99 +0.60%
Bitcoin (BTC): ₹55,12,187 -0.08%
Reliance (RIL): ₹1,382.6 -0.97%
TCS Ltd: ₹2,572.5 -2.57%
पेट्रोल (हरियाणा): ₹95.28 / ली.
डीजल (हरियाणा): ₹88.14 / ली.
होशियारपुर PUBLISHED:

जीरा में हॉकी खिलाड़ी की मौत पर भड़की बेगमपुरा टाइगर फोर्स, एसएचओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनका संगठन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का समर्थन करता है, लेकिन वर्दी की आड़ में निर्दोष युवाओं को गैरकानूनी हिरासत में लेकर अमानवीय अत्याचार करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि 12वीं कक्षा के इस खिलाड़ी को बिना किसी ठोस सबूत के नशे के मामले में हिरासत में लिया गया और थाने में बेरहमी से पीटा गया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Dr. Jarnail Singh
Dr. Jarnail Singh EDITOR
Chief Editor - GajabHaryana
SHARE: W 𝕏 f
जीरा में हॉकी खिलाड़ी की मौत पर भड़की बेगमपुरा टाइगर फोर्स, एसएचओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
चित्र साभार: गजब हरियाणा डिजिटल ब्यूरो

होशियारपुर । बेगमपुरा टाइगर फोर्स ने जीरा में कथित पुलिस प्रताड़ना के कारण 19 वर्षीय होनहार हॉकी खिलाड़ी की मौत पर गहरा रोष जताया है। संगठन के चेयरमैन तरसेम दीवाना और राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल सहनेवाल के दिशा-निर्देशों पर पंजाब अध्यक्ष बीरपाल ठरोली, दोआबा अध्यक्ष नेकू अजनोहा, जिला अध्यक्ष हैप्पी फतेहगढ़ और हलका शाम चौरासी अध्यक्ष बंटी हरियाणा ने मुख्यमंत्री और डीजीपी से संबंधित एसएचओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनका संगठन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का समर्थन करता है, लेकिन वर्दी की आड़ में निर्दोष युवाओं को गैरकानूनी हिरासत में लेकर अमानवीय अत्याचार करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि 12वीं कक्षा के इस खिलाड़ी को बिना किसी ठोस सबूत के नशे के मामले में हिरासत में लिया गया और थाने में बेरहमी से पीटा गया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बीरपाल ठरोली और हैप्पी फतेहगढ़ ने कहा कि यह मामला पुलिस हिरासत में मानवाधिकारों के हनन से जुड़ा है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिस अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

नेताओं ने चेतावनी दी कि कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की ऐसी हरकतों से पूरे पुलिस विभाग की छवि धूमिल होती है। यदि पंजाब सरकार ने समय रहते दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की, तो आम जनता का पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा। इस मौके पर संगठन के कई अन्य पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहे।

Dr. Jarnail Singh

Dr. Jarnail Singh CHIEF EDITOR

Chief Editor - GajabHaryana

[email protected]

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।