KURUKSHETRA
PUBLISHED:
लाडवा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन
लाडवा-पिपली मार्ग स्थित एक निजी पैलेस में रविवार को लाडवा प्रेस क्लब की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
खबर सुनें
• 2 min read
ऑन-डिवाइस स्पीच
0:00 Paragraph 0 / 0 ~2:00
लाडवा/कुरुक्षेत्र। लाडवा-पिपली मार्ग स्थित एक निजी पैलेस में रविवार को लाडवा प्रेस क्लब की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद के वार्ड नंबर-7 से सदस्य जसबीर पंजेटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जसबीर पंजेटा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का सजग प्रहरी और समाज का वास्तविक आईना होते हैं। पत्रकार अपनी निष्पक्ष कलम और कैमरे के जरिए समाज की धरातली तस्वीर को शासन-प्रशासन और आमजन के सामने लाते हैं।
Dr. Jarnail Singh CHIEF EDITOR
Chief Editor - GajabHaryana
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।