गजब हरियाणा मुख्यालय पहुंचे महंत ज्ञान मुनि जी महाराज
संपादक डॉ. जरनैल सिंह रंगा ने किया भव्य स्वागत,
इस आध्यात्मिक भेंट के दौरान संपादक डॉ. जरनैल सिंह रंगा ने महंत जी से उदासीन बड़ा अखाड़ा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, कार्यप्रणाली और आगामी रूपरेखाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
गजब हरियाणा मुख्यालय पहुंचे महंत ज्ञान मुनि जी महाराज. संपादक डॉ. जरनैल सिंह रंगा ने किया भव्य स्वागत, इस आध्यात्मिक भेंट के दौरान संपादक डॉ. जरनैल सिंह रंगा ने महंत जी से उदासीन बड़ा अखाड़ा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, कार्यप्रणाली और आगामी रूपरेखाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।. कुरुक्षेत्र । प्राचीन मंदिर महर्षि मार्कण्डेय उदासीन आश्रम बड़ा अखाड़ा (हरयोली-तन्दवाल) के गद्दीनशीन महंत ज्ञान मुनि जी महाराज वीरवार को गजब हरियाणा समाचार पत्र के मुख्यालय में पधारे। मुख्यालय पहुंचने पर समाचार पत्र के संपादक डॉ. जरनैल सिंह रंगा और संस्थान के सदस्यों ने उनका फूल-मालाओं के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस आध्यात्मिक भेंट के दौरान संपादक डॉ. जरनैल सिंह रंगा ने महंत जी से उदासीन बड़ा अखाड़ा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, कार्यप्रणाली और आगामी रूपरेखाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। दोनों के बीच सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक विषयों पर सार्थक वार्तालाप हुआ। चर्चा के दौरान महंत ज्ञान मुनि जी महाराज ने उदासीन संप्रदाय की गौरवशाली परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में जहां-जहां भी पावन कुंभ मेले का आयोजन होता है, वहां उदासीन अखाड़े अपनी प्रमुख भूमिका निभाते हैं और वहीं भव्य शाही स्नान संपन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि अखाड़ों की यह परंपरा सदियों से सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को जीवंत रखने का कार्य कर रही है। उपरांत संपादक डॉ. जरनैल सिंह रंगा ने महंत ज्ञान मुनि जी महाराज को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। महंत जी ने भी गजब हरियाणा समाचार पत्र की निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों के प्रकाशन की सराहना करते हुए संस्थान की निरंतर प्रगति के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
खबर सुनें
• 3 min read
ऑन-डिवाइस स्पीच
0:00Paragraph 0 / 0~3:00
कुरुक्षेत्र । प्राचीन मंदिर महर्षि मार्कण्डेय उदासीन आश्रम बड़ा अखाड़ा (हरयोली-तन्दवाल) के गद्दीनशीन महंत ज्ञान मुनि जी महाराज वीरवार को गजब हरियाणा समाचार पत्र के मुख्यालय में पधारे। मुख्यालय पहुंचने पर समाचार पत्र के संपादक डॉ. जरनैल सिंह रंगा और संस्थान के सदस्यों ने उनका फूल-मालाओं के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।
इस आध्यात्मिक भेंट के दौरान संपादक डॉ. जरनैल सिंह रंगा ने महंत जी से उदासीन बड़ा अखाड़ा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, कार्यप्रणाली और आगामी रूपरेखाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। दोनों के बीच सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक विषयों पर सार्थक वार्तालाप हुआ।
चर्चा के दौरान महंत ज्ञान मुनि जी महाराज ने उदासीन संप्रदाय की गौरवशाली परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में जहां-जहां भी पावन कुंभ मेले का आयोजन होता है, वहां उदासीन अखाड़े अपनी प्रमुख भूमिका निभाते हैं और वहीं भव्य शाही स्नान संपन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि अखाड़ों की यह परंपरा सदियों से सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को जीवंत रखने का कार्य कर रही है।
उपरांत संपादक डॉ. जरनैल सिंह रंगा ने महंत ज्ञान मुनि जी महाराज को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। महंत जी ने भी गजब हरियाणा समाचार पत्र की निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों के प्रकाशन की सराहना करते हुए संस्थान की निरंतर प्रगति के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।