मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता बच्चे प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में लेंगी हिस्सा
ऑन-डिवाइस स्पीच
कुरुक्षेत्र । जिला बाल कल्याण परिषद, कुरुक्षेत्र द्वारा अम्बाला मण्डल की मण्डल स्तरीय प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन का आयोजन बाल भवन एवं पंचायत भवन कुरुक्षेत्र में किया गया है। इसी श्रृंखला में आज देशभक्ति समूह गायन, एकल गायन व एकल हरियाणवी रागनी की प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला रेडक्रास सोसायटी सचिव रमेश कुमार ने सरस्वती की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किये गये तथा हरियाणवी रागनियां प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी कुरुक्षेत्र नीलम ने कहा कि जिला स्तर पर विजेता टीम 25 नवंबर से 27 नवम्बर, 2026 तक मण्डल स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रही हैं। आज आयोजित प्रतियोगिताओं के विभिन्न समूहों में लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि देश भक्ति समूह गायन के द्वितीय समूह में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-3, कुरुक्षेत्र की टीम ने प्रथम व स्कूल अम्बाला की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। देशभक्ति समूह गायन के तृतीय समूह में दून पब्लिक स्कूल सेक्टर-21 पंचकुला की टीम ने प्रथम व सरस्वति विधा मंदिर सी.सै. स्कूल जगाधरी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। देशभक्ति समूह गायन के चतुर्थ समूह में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र की टीम ने प्रथम व पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल अम्बाला शहर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि एकल गायन के द्वितीय समूह में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र के तनिष जोशी ने प्रथम व दी एस. डी. विधा स्कूल, अम्बाला कैंट के शोनक मितल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल गायन के तृतीय समूह में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र के कुनाल ने प्रथम व ओ.पी.एस. विधा मन्दिर अम्बाला शहर के निपुण घई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल गायन के चतुर्थ समूह में दी एस. डी. विधा स्कूल अम्बाला कैंट के तथागत धीमान ने प्रथम व डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 कुरूक्षेत्र के जय रल्हन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
एकल हरियाणवी रागनी के तृतीय समूह में आर्मी पब्लिक स्कूल न. 1 अम्बाला के विनायक ने प्रथम व महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र के अर्श ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल हरियाणवी रागनी के चतुर्थ समूह में आर्मी पब्लिक स्कूल न. 1, अम्बाला की श्रुती शर्मा ने प्रथम व डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-3, कुरुक्षेत्र के जय रल्हन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इन प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाल विजेता बच्चे राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इस अवसर पर संदीप कुमार, दीपक कुमार, मीना कुमारी, राजकुमार, सन्तोष, राकी, पूजा, राजबाला, सुलेखा, पूनम सहित बाल भवन के समस्त स्टाफ सदस्य व निर्णायक मण्डल के सदस्य मौजूद रहे ।
Dr. Jarnail Singh CHIEF EDITOR
Chief Editor - GajabHaryana
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा और राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी प्रामाणिक पत्रकारिता।