लापरवाही, अनुशासनहीनता और कार्य में कोताही पर कड़ा संदेश, चार्जशीट प्रस्तुत करने के निर्देश
ड्यूटी के समय शराब के नशे में पाए जाने पर पटवारी तुरंत प्रभाव से निलंबित : डीसी. लापरवाही, अनुशासनहीनता और कार्य में कोताही पर कड़ा संदेश, चार्जशीट प्रस्तुत करने के निर्देश. कुरुक्षेत्र । उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शाहाबाद तहसील के हल्का कलसाना के पटवारी देवेन्द्र राय को अपने कार्य व कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान कर्मचारी का हेड क्वार्टर कार्यालय जिला राजस्व अधिकारी कुरुक्षेत्र निश्चित किया गया है। अब पटवारी जिला राजस्व अधिकारी कुरुक्षेत्र की पूर्व अनुमति के बिना अपना हेड क्वार्टर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि निलंबन अवधि के दौरान कर्मचारी हरियाणा सिविल सेवाएं (जनरल) नियमावली 2016 के नियम 83 के अंतर्गत जीवन-निर्वाह भत्ते का हकदार होगा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि उपमंडल अधिकारी (नागरिक) शाहबाद शंभू राठी द्वारा पत्र के माध्यम से मामला संज्ञान में लाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार पटवारी देवेन्द्र राय ड्यूटी के समय शराब के नशे में पाए गए। उनके व्यवहार के खिलाफ नायब तहसीलदार के कार्यालय में मौखिक शिकायतें भी मिली थीं। इस बारे में पटवारी को कई बार मौखिक चेतावनी दी गई, परंतु उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया और वे कार्यालय समय में शराब पीने के आदी हैं। इसके साथ ही बताया गया कि वे उच्च अधिकारियों के निर्देशों का भी पालन नहीं करते और अपने कार्य को भी समय पर पूरा नहीं करते हैं। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन, पारदर्शिता और जनता के प्रति जिम्मेदार व्यवहार सर्वोपरि है। ड्यूटी के दौरान नशे में रहना और कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और समयबद्धता से निर्वहन करना होगा।
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शाहाबाद तहसील के हल्का कलसाना के पटवारी देवेन्द्र राय को अपने कार्य व कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान कर्मचारी का हेड क्वार्टर कार्यालय जिला राजस्व अधिकारी कुरुक्षेत्र निश्चित किया गया है। अब पटवारी जिला राजस्व अधिकारी कुरुक्षेत्र की पूर्व अनुमति के बिना अपना हेड क्वार्टर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि निलंबन अवधि के दौरान कर्मचारी हरियाणा सिविल सेवाएं (जनरल) नियमावली 2016 के नियम 83 के अंतर्गत जीवन-निर्वाह भत्ते का हकदार होगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि उपमंडल अधिकारी (नागरिक) शाहबाद शंभू राठी द्वारा पत्र के माध्यम से मामला संज्ञान में लाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार पटवारी देवेन्द्र राय ड्यूटी के समय शराब के नशे में पाए गए। उनके व्यवहार के खिलाफ नायब तहसीलदार के कार्यालय में मौखिक शिकायतें भी मिली थीं। इस बारे में पटवारी को कई बार मौखिक चेतावनी दी गई, परंतु उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया और वे कार्यालय समय में शराब पीने के आदी हैं। इसके साथ ही बताया गया कि वे उच्च अधिकारियों के निर्देशों का भी पालन नहीं करते और अपने कार्य को भी समय पर पूरा नहीं करते हैं।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन, पारदर्शिता और जनता के प्रति जिम्मेदार व्यवहार सर्वोपरि है। ड्यूटी के दौरान नशे में रहना और कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और समयबद्धता से निर्वहन करना होगा।